फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Khori village lost their hope, started vacating their own

खोरी गांव के लोगों की टूटी आस, खुद खाली करने लगे मकान

Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
People of Khori village lost their hope, started vacating their own
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खोरी वासियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है। सुप्रीम कोर्ट ने तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने से साफ तौर पर इनकार कर दिया। इसके बाद लोग अपने घरों को खाली करने के जाने लगे है। शनिवार को अनेक लोगों ने अपने मकानों को खाली किया। कई लोग अपने गांव वापस लौट रहे हैं। इस दौरान लोगों के चेहरों में मायूसी और निराशा साफ देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

अरावली वन क्षेत्र में बसे खोरी गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर पिछले दिनों खोरी गांव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सुप्रीम कोर्ट के याचिका दायर की गई थी। इस याचिका के माध्यम से लोगों ने कोर्ट से गांव में तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने की मांग की। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार आयोग का भी हवाला दिया गया। वहीं नगर निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई को लेकर अपना पक्ष रखा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई रोकने से इनकार कर दिया और चार सप्ताह में कार्रवाई पूरी करने के लिए निगम को निर्देश दिए। कोर्ट का फैसला सुनते ही लोगों की आस टूट गई, क्योंकि लोगों को उम्मीद थी कि उनकी दलील सुनने के बाद शायद कार्रवाई पर रोक लग जाए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। लोगों का कहना हैं कि सरकार ने उन्हें बसाया नहीं और उजाड़ना शुरू कर दिया। बारिश के मौसम में उनके सामने कोई विकल्प नहीं है। खुले में रह नहीं सकते और किराए के मकान लेने के लिए पैसे नहीं हैं। ऐसे में उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन

लोगों से बातचीत
हमें उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट मानवीय पहलुओं को देखते हुए तोड़फोड़ कार्रवाई पर रोक लगाएगा। लेकिन, निराशा हाथ लगी। इस कारण से घर खाली करके किराये के मकान में जाना पड़ रहा है। प्रॉपर्टी डीलरों ने उन लोगों के साथ धोखा किया है। - आरपी सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार से निराशा हाथ लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट के एक अंतिम आस थी। वह भी टूट गई। लेकिन, खुशी इस बात की है कि गरीबों के मकान टूटने के साथ ही अमीरों के फार्म हाउस भी तोड़े जाएंगे। सरकार गरीबों को आवास उपलब्ध कराए। - सपना गुप्ता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed