फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People of Gaunchi protested at the water house for drinking water, trouble in Sanjay Colony and other places too

Faridabad News: पेयजल के लिए गौंछी के लोगों ने जलघर पर किया प्रदर्शन, संजय कॉलोनी समेत अन्य जगहों पर भी संकट

Mon, 11 Sep 2023 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
People of Gaunchi protested at the water house for drinking water, trouble in Sanjay Colony and other places too
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-22, 23, 24 और संजय कॉलोनी में पेयजल समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। पानी की बेहतर आपूर्ति नहीं होने पर गौंछी के लोगों ने जलघर पर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम पानी सप्लाई को लेकर गंभीर नहीं है।
दूसरी ओर एक सप्ताह से संजय कॉलोनी व चारों सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति ठप है। जिससे करीब डेढ़ लाख लोग प्रभावित हैं। लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीद कर काम चलाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पेयजल समस्या को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। विधायक कार्रवाई के नाम पर आश्वासन देकर चलता कर देते हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी में पानी की डिमांड अधिक और सप्लाई कम है। नगर निगम के अनुसार शहर में रोजाना करीब 450 एमएलडी की डिमांड है, जबकि आपूर्ति 350 एमएलडी के करीब हो पा रही है। पानी की गुणवत्ता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए ट्यूबवेल और डिस्पोजल के सैंपल जांच में फेल साबित हुए थे। सेक्टर-22, 23, 24 और संजय कॉलोनी में सेक्टर-25 डिस्पोजल से पेयजल आपूर्ति होती है। एक सप्ताह से पानी नहीं होने आने के कारण लोग परेशान हैं। हालत यह हैं कि लोगों को पीने के अलावा कपड़े धोने व अन्य कामों तक के लिए प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है। संजय कॉलोनी निवासी पूजा और मीरा ने बताया कि कॉलोनी में पिछले छह माह से पेयजल की समस्या ज्यादा है। एक सप्ताह से आपूर्ति बिल्कुल ठप है। सप्लाई का पानी नहीं आने के कारण उन्हें निजी टैंकरों के सहारे रहना पड़ता है। नगर निगम अधिकारियों को शिकायत करते हैं तो कोई सुनवाई नहीं होती है। लोगों ने आरोप लगाया कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में लोगों को भरपूर पानी नहीं मिल रहा है। यहां पानी सप्लाई नहीं किया जाता है। लोगों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया। हालांकि अधिकारियों ने इसे नकार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
1300 रुपये का मिल रहा टैंकर
सेक्टर-22, 23, 24 और संजय कॉलोनी के अधिकांश हिस्सों में एक सप्ताह से नल सूखे पड़े हैं। रात-रात भर जागकर लोग पानी का इंतजार करते हैं। लेकिन, पानी नहीं आता है। ऐसे में उन्हें टैंकरों के सहारे रहना पड़ रहा है। सेक्टर व कॉलोनियों में सरकारी टैंकर से पेयजल आपूर्ति की भी कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण लोगों को प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदना पड़ता है। वहीं प्राइवेट टैंकर चालक भी लोगों की मजबूरी का खूब फायदा उठा रहे हैं। टैंकर चालकों ने पानी के दाम बढ़ा दिए हैं। तीन माह पहले जहां एक टैंकर पानी 1000 रुपये में आता था। वह अब 1300 से 1400 तक का मिल रहा है।

--

गौंछी गांव के लोगों ने बूस्टर पर किया प्रदर्शन
पेयजल संकट को लेकर लोग आए दिन नगर निगम के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हैं। सोमवार को गौंछी गांववासियों ने भारी संख्या में पहुंच कर बूस्टिंग स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। गांव निवासी सुदेश डागर, प्रेम मलिक, सोनू छोकर आदि ने बताया कि गांव में नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति की जाती है। 15 दिन से आपूर्ति बिलकुल ठप है। जिससे काफी परेशानी है। नगर निगम अधिकारियों के पास शिकायत लेकर जाते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है। प्रदर्शन के दौरान भी नगर निगम और फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति ठीक नहीं की गई तो लोग नगर निगम, एफएमडीए के साथ सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
--

वर्जन

पेयजल आपूर्ति बेहतर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं। सप्लाई जल्द ठीक हो जाएगी।
- डॉ. गरिमा मित्तल, अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी एफएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed