फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People had to face floods due to negligence of BJP government: Bhupinder Hooda

भाजपा सरकार की लापरवाही से लोगों को करना पड़ा बाढ़ का सामना : भूपेंद्र हुड्डा

Fri, 21 Jul 2023 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
People had to face floods due to negligence of BJP government: Bhupinder Hooda
पूर्व मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से की मुलाकात, हुड्डा बोले, बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा दे सरकार
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यमुना के जलस्तर बढ़ने से फरीदाबाद से सटे गांवों व काॅलोनियों में भारी नुकसान हुआ है। लोगों के मकान टूट गए, फसलें नष्ट हो गई और पशुधन की भी हानि हुई है। छोटे व्यापारी भी इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए है, लेकिन सरकार की ओर से पीड़ित लोगों को कोई राहत नहीं दी गई। हुड्डा शुक्रवार को तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले यमुना प्रभावित गांव मंझावली, घरौंडा, अरुआ, चांदपुर, फज्जूपुर, नचौली, अमीपुर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने बाढ़ग्रस्त इलाकों की मांगों को विधानसभा में उठाने का एलान किया है। हुड्डा लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं।
पूर्व सीएम ने कहा कि अवैध माइनिंग के चलते यमुना का रास्ता बदल गया। जिसके चलते यहां जलस्तर बढ़ा, लेकिन प्रशासन समय रहते ठोकरे बनवा देता या बांधों को मजबूत कर देता तो नुकसान नहीं होता। पिछले आठ-दस सालों से यमुना में अवैध खनन चल रहा है और एनजीटी ने इसको लेकर चेताया भी था, लेकिन सरकार व प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस दौरान पूर्व विधायक ललित नागर ने हुड्डा को बताया कि प्राकृतिक आपदा में लोगों का सब कुछ तबाह हो गया, किसी का परिजन चला गया तो किसी का घर-मकान बर्बाद हो गया। हुड्डा ने बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका दुख बांटते कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। हुड्डा ने कहा कि हथिनीकुंड बैराज से इस बार तीन लाख 80 हजार क्यूसिक पानी छोड़ा गया था, जबकि वर्ष 2006 में आठ लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया था। यह सरकार को प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है, जो लोगों को बाढ़ का सामना करना पड़ा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा के इस समय में सरकार को लोगों की मदद करनी चाहिए, लेकिन जो मुआवजा राशि सरकार ने घोषित की है, वह नाकाफी है। उन्हें 15 हजार प्रति एकड़ की बजाए 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा मिलना चाहिए। इस आपदा में मौत हुई है, उन्हें 4 लाख की जगह 20 लाख का मुआवजा मिलना चाहिए। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि मौसम विभाग ने पहले ही अलर्ट कर दिया था, इसके बावजूद हरियाणा व दिल्ली की सरकारें सोती रही, नतीजतन लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा। उनके साथ अध्यक्ष उदयभान तथा पूर्व कृषि मंत्री करण सिंह दलाल रहे। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उदयभान ने कहा कि फरीदाबाद व पलवल में बाढ़ से लोगों का काफी नुकसान हुआ है, सरकार लोगों तक मदद पहुंचाने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन


हरियाणा सरकार नॉन परफार्मिंग गर्वमेंट
मणिपुर की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री ने शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि इस घटना ने देश को शर्मसार कर दिया है। भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन पर है। हरियाणा सरकार नॉन परफार्मिंग गर्वमेंट है और इस सरकार से अब लोगों का पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है। एनडीए के सामने इंडिया की बात पर कहा कि इंडिया ही जीतेगा। इस अवसर पर विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, लखन कुमार सिंगला, पार्षद जगन डागर, योगेश गौड़, तेज प्रकाश भारद्वाज व अभिलाष नागर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed