{"_id":"64e0fb03374e8274db0d5357","slug":"people-get-relief-from-the-heat-due-to-rain-but-due-to-waterlogging-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11754-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश से लोगों को गर्मी से राहत पर जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश से लोगों को गर्मी से राहत पर जलभराव से आफत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शनिवार रात हुई बारिश से जहां शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। डबुआ 60 फुट रोड पर पानी भरने से लोगों की गाड़ियां बीच रास्ते खराब हो गईं। जलभराव होने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ। शहर में पानी निकासी व्यवस्था खराब होने से पूरा शहर तालाब में तब्दील हो गया। अंडरपास में पानी भर गया। पिछली घटनाओं से सबक लेते हुए प्रशासन ने जलभराव वाले सभी अंडरपास को बैरिकेडिंग कर बंद कर दिए और पुलिस तैनात कर दी गई।
एक माह से लोग चिलचिलाती गर्मी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। शाम को आसमान में घने बादल छा गए। देर रात शहर में तेज बारिश हुई। निगम अफसरों के दावे थे कि शहर के नालों की सफाई कर दी गई है और बारिश के समय जलभराव नहीं होगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से एनआईटी पांच सहित अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश के पानी निकासी के लिए ड्रेनेज लाइन बिछाने का काम पूरा हो गया है। अंडरपास में पानी नहीं भरे इसके लिए बूस्टिंग स्टेशनों की मोटरों को बदलकर नया लगाया गया। दावा था कि बारिश होने पर कुछ ही देर में अंडरपास का पानी निकल जाएगा लेकिन सभी दावे हवा-हवाई साबित हुए। शहर की कई सड़कों पर शनिवार शाम तक पानी भरा रहा।
--
पानी में बहे जलभराव से निपटने के दावे
शहर के बड़े नाले, सीवर लाइनों का समय पर सफाई का कार्य नगर निगम करता है। मानसून से पहले हर साल निगम नालों की सफाई पर पांच करोड़ रुपये खर्च करता है, लेकिन अधिकारियों की तरफ से सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है, जिसका परिणाम यह है कि कुछ देर की बारिश में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं। सड़कें तालाब बन जाती हैं। यही हाल शनिवार को देखने को मिला।
विज्ञापन
--
अंडरपास पर की गई बैरिकेडिंग, पुलिस तैनात
बारिश के वजह से ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, मेवला महाराजपुर और एनएचपीसी अंडरपास में पानी भर गया। बारिश के दौरान हर बार लोग अंडरपास से निकलने का प्रयास करते हैं और फंस जाते हैं। पिछली बार एक गाड़ी पानी में डूब गई थी। इससे सबक लेते हुए प्रशासन की तरफ से सभी अंडरपास पर बैरिकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई। अंडरपास की तरफ आने जाने वाले लोगों को लौटा दिया गया।
--
पानी में ऑटो-बाइक खराब, धक्का मार निकाला
बारिश से सड़कें एक बार फिर जलमग्न हो गई। बाटा चौक, अजरौंदा चौक और बल्लभगढ़ चौक पर घुटनों तक पानी भर गया। यही हाल डबुआ 60 फुट रोड पर देखने को मिला। पानी अधिक होने के कारण ऑटो और बाइक रास्ते में खराब हो गई। ऑटो में सवार लोगों को पैदल पानी से होकर रोड पार करना पड़ी। लोगों ने धक्के मार कर वाहनाें को पानी से बाहर निकला गया।
--
शहर में जलभराव की कोई समस्या नहीं हुई। रात में हुई बारिश के बाद सड़कों से पानी निकल गया है। जहां पानी भरा हुआ था, वहां टैंकर लगाकर सफाई करवाई गई है। - ओमवीर सिंह, अधीक्षण अभियंता, नगर निगम