फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People from far and wide came to attend the Gurjar Festival, a glimpse of traditional culture was seen.

Faridabad News: गुर्जर महोत्सव में दूर-दूर से पहुंचे लोग, पारंपरिक संस्कृति की दिखी झलक

Sun, 14 Dec 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
People from far and wide came to attend the Gurjar Festival, a glimpse of traditional culture was seen.
पारंपरिक वेशभूषा में सजी गुर्जरियों ने हरियाणवी लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित गुर्जर महोत्सव में दूर-दूर से पहुंचे पर्यटकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया। महोत्सव में पारंपरिक संस्कृति, लोककला और खानपान की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम स्थल पर दिनभर उत्सव जैसा माहौल बना रहा और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी गुर्जरियों ने हरियाणवी लोकगीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए। उनके नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। नृत्य के माध्यम से गुर्जर समाज की सांस्कृतिक विरासत और लोककला को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखा। देसी पकवानों की खुशबू और स्वाद ने पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। चौपाल पर बैठकर पर्यटकों ने लोकनृत्य का आनंद लिया और ग्रामीण परिवेश का अनुभव किया। आयोजन में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे महोत्सव समाज की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed