{"_id":"6a5bc57ac9324bdd8607c212","slug":"people-distressed-by-frequent-power-cuts-drinking-water-crisis-compounds-difficulties-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75257-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान, पेयजल संकट ने बढ़ाई मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लगातार बिजली कटौती से लोग परेशान, पेयजल संकट ने बढ़ाई मुश्किलें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद।शहर में बिजली कटौती से निवासी परेशान हैं। शहर के सरूरपुर, सेहतपुर, पल्ला, बल्लभगढ़, आदर्श कॉलोनी, पर्वतीय कॉलोनी, पाली और गाजीपुर इलाके के निवासी पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बिजली कटौती से जूझ रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई-कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
सबसे अधिक परेशानी सुबह और शाम के समय हो रही है, जब लोग घर के जरूरी कार्यों में व्यस्त रहते हैं। बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बार-बार बिजली जाने से पानी की मोटरें नहीं चल पा रहीं, जिसके कारण घरों में पानी का संकट गहरा गया है। बच्चों की पढ़ाई, कामकाजी लोगों की दिनचर्या और बुजुर्गों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि कई बार बिजली निगम में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
सरूरपुर निवासी राजेश कुमार ने बताया रोजाना कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। इससे घर का काम प्रभावित हो रहा है और गर्मी में छोटे बच्चों व बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सेहतपुर की सुनीता देवी ने कहा बिजली नहीं रहने से पानी की मोटर नहीं चलती। मजबूरी में पानी जमा करके रखना पड़ता है। महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
पल्ला निवासी इरफान खान और बल्लभगढ़ निवासी महिमा ने बताया दिन में कई बार बिजली कट जाती है। शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं दिख रहा। पाली निवासी महेश चौहान ने कहा, बिजली और पानी दोनों की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। बिजली निगम को फॉल्ट दूर कर नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
क्षेत्रवासियों ने बिजली निगम से मांग की है कि बार-बार होने वाली बिजली कटौती का स्थायी समाधान किया जाए, बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।