Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People, desperate for every single drop of water, staged a road blockade at Dabua Chowk.

Faridabad News: बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, डबुआ चौक पर किया चक्का जाम

Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
People, desperate for every single drop of water, staged a road blockade at Dabua Chowk.
एनआईटी के एयरफोर्स रोड पर पेयजल संकट से परेशान महिलाओं ने जताया रोष
विज्ञापन

दिवाली से पहले पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। एनआईटी के एयरफोर्स रोड पर पेयजल संकट से परेशान महिलाओं का गुस्सा डबुआ चौक पर फूट पड़ा। घरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से नाराज महिलाओं ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। महिलाओं ने कहा कि एक तरफ घरों में पानी की किल्लत बनी हुई है, वहीं दूसरी ओर दिवाली का त्योहार नजदीक होने से घरेलू कामकाज का दबाव बढ़ गया है। घरों की साफ-सफाई, धुलाई और त्योहार की तैयारियों के लिए पानी की जरूरत है, लेकिन नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।

महिलाओं का कहना है कि अब सर्दियों की शुरुआत हो रही है, जब पानी की खपत गर्मियों के मुकाबले कम हो जाती है, लेकिन ऐसे मौसम में भी पानी की किल्लत बनी हुई है और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। पेयजल की कमी के कारण रोजमर्रा के काम बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। सुबह से ही पानी का इंतजाम करने में समय निकल जाता है। ऐसे में दिवाली से पहले घरों की सफाई और अन्य तैयारियां करना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि क्षेत्र में पानी की यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिना पानी के दिवाली का त्योहार मनाना उनके लिए नामुमकिन होता जा रहा है। महिलाओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए मांग की कि पेयजल की नियमित आपूर्ति तुरंत बहाल की जाए। वहीं, डबुआ चौक पर इस प्रदर्शन के चलते लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिसके कारण मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को घंटों रेंगना पड़ा और भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से पानी की आपूर्ति कम होने के कारण क्षेत्र में कम पानी पहुंच रहा होगा। समस्या की जांच कराकर आपूर्ति सुचारु कराने का जल्द प्रयास किया जाएगा। - नवीन, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम

कोट-

पानी नहीं आने से घर के काम ठप पड़े हैं। पीने के पानी तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। यह समस्या नई नहीं है। - रेखा

दिवाली नजदीक है, ऐसे में दैनिक उपयोग के लिए भी पानी उपलब्ध न हो, तो त्योहार में साफ-सफाई कैसे पूरी होगी। - दुर्गा

कई दिनों से पानी की किल्लत झेल रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। - संतोष

कई बार प्रशासन को पानी की समस्या के बारे में सूचना दी गई है, लेकिन फिर भी बात को गंभीरता से नहीं लिया जाता। - सुनीता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed