फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People demonstrated outside the house of Union Minister of State and DC

लोगों ने केंद्रीय राज्यमंत्री और डीसी के घर के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 10:32 PM IST
विज्ञापन
People demonstrated outside the house of Union Minister of State and DC
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर 87 स्थित एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में रह रहे लोगों ने रविवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर व जिला उपायुक्त के आवास पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किए। इस दौरान उन्होंने दोनों को ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा चस्पा नोटिस से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान सभी ने कहा कि अगर एक से दो दिन में उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया जाएगा तो वह किसानों की तरह अनिश्चित कालीन धरने पर बैठेेंगे।
विज्ञापन

एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी में करीब 3700 के आसपास फ्लैट्स हैं। इनमें से 1300 के आसपास फ्लैट्स धारकों को नोटिस दिया गया है। फ्लैट्स धारकों के अनुसार उन्हें ईडी ने सभी को 10 दिन में फ्लैट्स खाली करने का आदेश दिया है। ऐसे में सभी की परेशानी बढ़ गई है। लिहाजा सभी इस समस्या से निजात के लिए जन-प्रतिनिधियों व अधिकारियों से सहायता की गुहार लगा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वह बिल्डर की लापरवाही की सजा भुगत रहे हैं। सरकार व संबंधित विभाग बिल्डर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। फ्लैट्स धारकों को बिना-वजह परेशान किया जा रहा है। अगर उनकी समस्या एक-दो दिन में नहीं दूर की जाएगी तो वह सड़क पर उतरकर किसानों की तरह धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

एक-एक पैसा जोड़कर घर खरीदा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो प्रदर्शन में हर उम्र के लोग शामिल होंगे। उनका कहना है कि यहां जो भी लोग रह रहे हैं वह दूसरे प्रदेशों से नौकरी करने आए हैं। एक-एक पैसा जोड़कर घर खरीदा है। सरकार संबंधित बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करें, न कि फ्लैट्स धारकों के खिलाफ। प्रदर्शन में स्कूली बच्चे से लेकर बुजुर्ग, महिला आदि सभी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में आज होगी सुनवाई
एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी आरडब्ल्यूए के महासचिव प्रदीप सिवाच आदि ने बताया कि ईडी व अन्य मामलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। इन पर सुनवाई सोमवार को होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार उन्हें उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें न्याय मिलेगा।

एसआरएस रॉयल हिल्स सोसाइटी के प्रतिनिधियों से मुलाकात हुई है। उन्होंने ज्ञापन दिया है। उनकी समस्या की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी गई है। फ्लैट्स धारकों की समस्या का निस्तारण हर संभव किया जाएगा।
- जितेंद्र यादव, जिला उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed