{"_id":"60a6905c8ebc3eb2a10dd348","slug":"people-arriving-in-the-village-during-the-death-of-anyone-will-be-investigated-faridabad-news-noi582856911","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में किसी की भी मौत के दौरान पहुंच रहे लोगों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में किसी की भी मौत के दौरान पहुंच रहे लोगों की होगी जांच
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री से ऑनलाइन संवाद के बाद उपायुक्त यशपाल यादव ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में जांच बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान तय किया गया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में किसी की मौत के दौरान दुख जाहिर करने वाले लोगों की तुरंत जांच की जाए। टेस्टिंग को बढ़ाया जाए। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग बीते पांच दिनों से लगातार ग्रामीण इलाके में सर्वे करने में जुटा हुआ है।
वीडिय कांफ्रेंसिंग के बाद उपायुक्त यशपाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए सुझाव पर अमल करते हुए और अधिक गंभीरता से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले कुछ दिनों में बेहतरीन कार्य किया है लेकिन चुनौतियां हमारे सामने अभी समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हमें शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस करना है। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी प्रत्येक गांव में जांच अभियान तेज करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक कांटेक्ट ट्रेसिंग करें और प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करें। वीडियो कांफ्रेंसिंग में फरीदाबाद से उपायुक्त यशपाल के अलावा आईएएस अजय तोमर, एसडीएम बड़खल पंकज सेतिया, सीएमओ डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, सीएमजीजीए रुपाला सक्सेना सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
स्क्रीनिंग में एक फीसदी में मिले लक्षण
जिला ग्रामीण सर्वे के नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एससी भगत ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले के 27 गांव में 13,334 घरों में जाकर लोगों की की जांच की गई। इस दौरान 65,800 की स्क्रीनिंग की गई। इसमें से 607 लोगों में संक्रमण जैसे लक्षण दिखाई दिए। इन्हें आइसोलेशन केंद्र में जांच के लिए भेजा गया। वहीं, आइसोलेशन केंद्र पर तैनात हेड क्वार्टर टीम के पास 2333 लोग जांच के लिए पहुंचे। कुल 15515 की जांच की के दौरान केवल छह लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। बृहस्पतिवार को धौज, पाखल, कोट, खेड़ी कल, भटोली फरीदपुर फतेहपुर बिल्लौच, सदपुरा, भूपानी, भैंसरावली, सीकरी, डींग, सुनपेड, अटेरना, जाजरू, टीकवाली शाहपुर, खुर्द, जुनहेड़ा, जवां, मोहना, बुखारपुर दुल्हेपुर में जांच हुई।
विज्ञापन
आज 22 गांवों में 27 टीमें करेंगी जांच
छांयसा, नंगला गुजरान, खेड़ी गुजरान प्रहलादपुर भतौला, सदपुरा, ओल्ड, भूपानी, रिवाजपुर, धौज, जमालपुर, नया गांव, ढकौला, महमूदपुर, इमामुद्दीन अलीपुर नंगला मोटूका, बुआपुर, भैंसरावली, मच्छगर, शाहपुर कला में टीमें सर्वे के लिए पहुंचेंगी।