{"_id":"68111d14948bec73f807d534","slug":"people-are-troubled-due-to-lack-of-cleanliness-and-street-lights-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-42542-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटें न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: साफ-सफाई व स्ट्रीट लाइटें न होने से लोग परेशान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-10 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां साफ- सफाई और स्ट्रीट लाइटें न होने और लावारिस पशुओं व बंदरों के आतंक से लोग काफी परेशान हैं। पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्क की हालत बेहद खराब है।
पार्क में कोई माली नहीं है, वहीं सेक्टर के लोग खुद पार्क में पानी का छिड़काव करते हैं। कई बार नगर निगम और विधायक से शिकायत कर ली, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। ये बातें रविवार को सेक्टर के लोगों ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।शिव कुमार, कमलेश, लोहित, तारा चंद, अज्जी, मुन्ना, चेतराम, साराम्मा, ममता, सुरेश देवी व अन्य लोगों ने बताया कि यहां पानी की काफी समस्या है। 10 में से 8 दिन गटर का पानी आता है। जिसमें दुर्गंध आती है और पानी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। सीवरेज लाइन ब्लॉक पड़ी रहती है। जिससे सीवर का पानी बाहर सेक्टर में बहता रहता है।
चुनाव के समय में दो ट्यूबवेल लगाने का टेंडर पास हुआ था, लेकिन अभी तक नहीं लगाए गए हैं। सेक्टर- 10 में जगह- जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। नगर निगम की ओर से 15 दिन में केवल एक दिन सफाई कर्मचारी आता है। जिस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। सेक्टर में आधी जगह स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। जहां स्ट्रीट लाइटें हैं वहां खराब पड़ी हुई हैं। जिससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। सड़क पर आवारा पशुओं के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। जिससे पशु और लोगों दोनों को हानि पहुंचती है। इसके साथ ही सेक्टर में हद से ज्यादा बंदर हैं। पार्क में कई बार 30 से 40 बंदर इकट्ठे हो जाते हैं। जिससे लोगों को परेशानी होती है। इसको लेकर कई बार शिकायत कर चुके हैं। कुछ समय पहले ही एक व्यक्ति ने बंदर के डर से छत से छलांग लगा दी थी, जिससे उसके दोनों पैरों में चोट आई। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।