फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are troubled by stray animals roaming on the streets.

Faridabad News: सड़कों पर घूम रहे लावारिस पशुओं से लोग परेशान

Tue, 21 Oct 2025 07:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:20 PM IST
विज्ञापन
People are troubled by stray animals roaming on the streets.
शिकायत के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई, यातायात भी कर देते हैं प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लावारिस पशुओं की वजह आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। शहर की सड़कों पर घूम रहे इन लावारिस पशुओं के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को भी शहर में रेलवे नीलम रोड़, बाटा रोड और बड़खल मार्ग पर आवारा पशु घूमते नजर आए।

लोगों का कहना है कि कई बार पशु बीच सड़क पर आपस में लड़ जाते हैं, जिसकी वजह से हादसे हो जाते हैं। ग्रेटर फरीदाबाद में हालात और भी बदतर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लावारिस पशुओं ने जीना मुश्किल कर दिया है। इतना ही नहीं इन पशुओं के कारण यातायात भी प्रभावित होता है।
विज्ञापन



नहीं मिल रहा समाधान...
ग्रेटर फरीदाबाद को शहर की प्राइम लोकेशन माना जाता है। इसके बावजूद लावारिस पशुओं की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है।
- नीलेश, स्थानीय निवासी, ग्रेटर फरीदाबाद



लावारिस पशुओं की वजह से बाइक चलाते समय हादसे का डर बना रहता है।
- रमाकांत, बाइक चालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed