फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are increasingly turning to the metro following the rise in fuel prices.

Faridabad News: ईंधन महंगा होने के बाद मेट्रो की ओर बढ़ा लोगों का रुझान

Fri, 05 Jun 2026 10:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
People are increasingly turning to the metro following the rise in fuel prices.
ईंधन महंगा होने के बाद मेट्रो की ओर बढ़ा लोगों का रुझान। संवाद
राजा नाहर सिंह मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट तक शुरू किए गए छह अतिरिक्त फेरे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की बढ़ती कीमतों का असर अब फरीदाबाद के लोगों की रोजमर्रा की यात्रा पर साफ दिखाई देने लगा है। निजी वाहनों से दिल्ली, नोएडा और गुरूग्राम आने-जाने का खर्च लगातार बढ़ने के कारण बड़ी संख्या में लोग अब मेट्रो को प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसी बीच दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) मेट्रो स्टेशन से कश्मीरी गेट तक संचालित मेट्रो सेवा को और मजबूत किया गया है। इस रूट पर दो नई मेट्रो ट्रेनें जोड़ी गई हैं और छह अतिरिक्त फेरे शुरू किए गए हैं। इससे फरीदाबाद के विभिन्न स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्रियों का कहना है कि ईंधन की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण निजी वाहन से रोजाना सफर करना महंगा पड़ रहा है। इसके मुकाबले मेट्रो यात्रा सस्ती, सुरक्षित और समय बचाने वाली साबित हो रही है। यही कारण है कि फरीदाबाद, एनआईटी, बल्लभगढ़, सेक्टर-28 और आसपास के इलाकों से दिल्ली, नोएडा और गुरूग्राम जाने वाले यात्रियों में मेट्रो का उपयोग तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन


बढ़ती भीड़ को देखते हुए मेट्रो सेवाओं में भी सुधार किया गया है। इस कॉरिडोर पर बढ़ाई गई ट्रेनों और अतिरिक्त फेरों के चलते व्यस्त समय में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। नई व्यवस्था के बाद पीक आवर में मेट्रो लगभग तीन मिनट 24 सेकंड के अंतराल पर उपलब्ध होगी, जबकि सामान्य समय में यह अंतराल करीब चार मिनट 40 सेकंड रहेगा। सुबह और शाम के समय स्टेशन परिसरों में यात्रियों की भीड़ पहले की तुलना में अधिक देखी जा रही है। ऑफिस जाने वाले लोग और कॉलेज जाने वाले बच्चे मानते हैं कि मेट्रो से सफर करने पर न केवल खर्च कम होता है, बल्कि ट्रैफिक जाम की समस्या से भी राहत मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed