फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   People are facing problems due to dilapidated roads and power cuts

Faridabad News: जर्जर सड़क और बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी

Mon, 25 Aug 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
People are facing problems due to dilapidated roads and power cuts
सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर 2 सोसाइटी के निवासियों को अब तक कब्जा प्रमाणपत्र नहीं मिला है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर 2 सोसाइटी के बाहर मुख्य सड़क जर्जर पड़ी हैं। जलभराव, खराब स्ट्रीट लाइट व कुत्तों के आतंक से निवासी परेशान हैं। निवासियों को अभी तक कब्जा प्रमाणपत्र नहीं मिला है, जिसके कारण वे रजिस्ट्री नहीं करवा पा रहे हैं। यह बातें रविवार को सोसाइटी के लोगों ने संवाद कार्यक्रम में रखीं और प्रशासन से समाधान की मांग की।

पवन, राजीव, नितिन, भूपेंद्र, अजीत, अनुराग, धर्मेंद्र, आरडब्ल्यूए सचिव विजय व अन्य लोगों ने बताया कि सोसाइटी के बाहर सड़क वर्षों से टूटी पड़ी हैं, लेकिन मरम्मत नहीं की गई है। बरसात के मौसम में यहां बहुत बुरा हाल हो जाता है। लोगों ने कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हुआ। सोसाइटी में प्रतिदिन पांच से छह घंटे बिजली बाधित रहती है, जनरेटर चालू होने के बाद डीजल का भुगतान भी निवासियों को करना पड़ता है।
विज्ञापन


सभी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिससे सड़क पर अंधेरा पसरा रहता है। वहीं पार्किंग को लेकर समस्या बनी हुई है। लोगों का कहना है कि इन सभी समस्याओं को सुनने वाला कोई नहीं है। उम्मीद है कि आपके माध्यम से अधिकारी सुन लें और जल्द इसका समाधान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन



--





पिछले एक साल में सोसाइटी में लगभग 20 से 25 लोगों को कुत्ते ने काट लिया है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। - पवन शर्मा, आरडब्ल्यूए प्रधान

--


नगर निगम की ओर से टैक्स लेने के बाद भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसा लगता है कि हम किसी सोसाइटी में नहीं बल्कि काॅलोनी में रहते हैं। - राजीव सिन्हा, आरडब्ल्यूए उप प्रधान
--


स्ट्रीट लाइट न होने के कारण रात के समय में यहां से निकलने में डर लगता है। सबसे ज्यादा महिलाओं के लिए समस्या है। - आकाश खन्ना, आरडब्ल्यूए महासचिव

सोसाइटी की लिफ्ट खराब हो जाती है। जब इसकी शिकायत की जाती है, तो लगभग दो से तीन महीने ठीक होने में लगते हैं। इससे बुजुर्गों को काफी समस्या होती है। - मनीश कुमार, आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article