फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pediatric medicine counter is closed for 25 days, family members worried

Faridabad News: 25 दिनों से बंद है बाल रोगी दवा काउंटर, परिजन परेशान

Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Pediatric medicine counter is closed for 25 days, family members worried
दोबारा काउंटर शुरू करने की मांग, घंटों लाइन में लगकर मिल रही दवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले करीब 20-25 दिनों से बाल रोग दवा वितरण काउंटर बंद है। ऐसे में छोटे बच्चों की दवाई अब महिला रोग दवा वितरण काउंटर से मिल रही है। समस्या यह है कि इस काउंटर पर लंबी लाइन लगने लगी है। छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं घंटों तक लंबी कतार में खड़ी रहती हैं। भीड़ होने के कारण काफी जद्दोजहद के बाद दवा मिल पाती है। महिलाओं ने दोबारा बाल रोग दवा वितरण काउंटर शुरू करने की मांग की है।

जिला नागरिक अस्पताल में पिछले करीब 21 दिनों से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। गर्मी का असर सीधा लोगों के स्वास्थ्य पर दिखाई दे रहा है। प्रतिदिन अस्पताल में 2000-2500 नए और पुराने मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार, मंगलवार और बुधवार को अस्पताल में आम दिनों के मुकाबले अधिक भीड़ होती है। बृहस्पतिवार को भी अस्पताल में पंजीकरण, ओपीडी और दवा काउंटर पर लोगों की भीड़ नजर आई। अस्पताल में पंजीकरण से लेकर दवा काउंटर पर वरिष्ठ एवं दिव्यांगजन, महिलाएं (2), पुरुष और बाल रोगियों के लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

10 प्रतिशत होती है बाल रोगियों की संख्या

इन दिनों अस्पताल में उल्टी, दस्त, तेज बुखार, सिरदर्द, पेटदर्द, खांसी और संक्रमण सहित अन्य रोगियों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल में आ रहे मरीजों में 10 प्रतिशत संख्या बाल रोगियों की है। इलाज के बाद बाल रोगी व उनके परिजन दवा लेने काउंटर पर पहुंचते हैं तो लाइन देखकर परेशान हो जाते हैं। दवा के लिए पहुंचीं शालिनी और सोनम ने बताया कि बच्चे को पेट दर्द हो रहा है। इलाज तो हो गया लेकिन दवाई के लिए घंटों इंतजार इंतजार करना पड़ रहा है। नंबर आने के बाद एक दवाई मिलती है दूसरी के लिए बाहर मेडिकल स्टोर का रास्ता दिखा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed