फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pedestrians are troubled due to potholes on the roads in Jawahar Colony

Faridabad News: जवाहर कॉलोनी में सड़कों पर गड्ढों के कारण राहगीर परेशान

Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pedestrians are troubled due to potholes on the roads in Jawahar Colony
कई बार शिकायत के बावजूद नहीं हो रहा समाधान, प्रशासन मौन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जवाहर कॉलोनी की जर्जर सड़कों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। इलाके में जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान हालात और भी बदतर हो जाते हैं।

स्थानीय निवासी सुशील भाटिया का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर निगम और संबंधित अधिकारियों को शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कॉलोनी के मुख्य मार्ग से लेकर आंतरिक गलियों तक सड़कें टूटी पड़ी हैं और गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। बरसात में ये गड्ढे पानी से भर जाते हैं और हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि इन गड्ढों की वजह से दोपहिया वाहन चालकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर चलना पड़ता है। कुछ दिनों पहले एक स्कूटी सवार महिला गड्ढे में फिसलकर गिर पड़ी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। ऐसे हादसे अब आम हो गए हैं। प्रशासन को सड़क पर बने सभी गड्ढों की मरम्मत करानी चाहिए, ताकि हादसे न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed