फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pedestrian stabbed in dispute over burning firecrackers

Faridabad News: पटाखे जलाने के विवाद में राहगीर को मारा चाकू

Tue, 14 Nov 2023 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 06:57 PM IST
विज्ञापन
Pedestrian stabbed in dispute over burning firecrackers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। दीपावली की रात पटाखे चलाने को लेकर हुए विवाद में करीब दस लोगों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

सेक्टर-56 निवासी मुस्तफा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-56 में किराने की दुकान चलाता है। दीपावली की रात करीब 11 बजे वह दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था। त्योहार पर रास्ते में कुछ लोग पटाखे चला रहे थे। एक पटाखा काफी आवाज के साथ चला। आवाज सुनकर अनीस नाम के व्यक्ति को लगा पटाखा मुस्तफा ने चलाया है। अनीश घर के बाहर गुस्से से निकलकर आया और पटाखा नहीं जलाने की नसीहत देने लगा। देखते ही देखते आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मुस्तफा ने गाली देने से मना करते हुए समझाने का प्रयास किया कि पटाखा उसने नहीं चलाया है। आरोप है इस बात पर नाराज होकर अनीस अपने घर से चाकू लेकर आया और उसकी आंख, कंधे और शरीर के कई भागों पर वार कर दिए। घटना में मुस्तफा लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। झगड़ा देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। भीड़ देखकर अनीस व उसके साथी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed