फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients suffer from heat in container wards, conditions remain unchanged even after a month

Faridabad News: कंटेनर वार्डों में गर्मी से तड़प रहे मरीज, एक महीने बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Sun, 24 May 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Patients suffer from heat in container wards, conditions remain unchanged even after a month
एसी बंद, पानी और शौचालय की समस्या बरकरार, मरीज पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के कंटेनर वार्डों में भर्ती मरीजों को इलाज से ज्यादा भीषण गर्मी और बदहाल व्यवस्थाओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना काल में इमरजेंसी व्यवस्था के तहत अस्पताल परिसर के पीछे बनाए गए कंटेनर वार्ड अब अव्यवस्थाओं का केंद्र बन चुके हैं। वार्डों में लगे एसी लंबे समय से बंद पड़े हैं, जिसके कारण टीन शेड वाले कमरों में दिनभर असहनीय गर्मी बनी रहती है।



खास बात यह है कि पिछले महीने भी मरीजों और परिजनों ने अस्पताल प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर खींचा था। उस समय व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। उल्टा गर्मी बढ़ने के साथ मरीजों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन




मरीजों के परिजनों का कहना है कि वार्डों में एसी तो लगे हुए हैं, लेकिन एक भी काम नहीं कर रहा। दोपहर के समय कमरे भट्टी की तरह तपते हैं, जिसके चलते मरीज दिनभर पेड़ों के नीचे बैठने को मजबूर हैं। कई मरीज रात में भी ठीक से सो नहीं पा रहे हैं। कुछ लोग मजबूरी में शाम को घर चले जाते हैं और सुबह दोबारा इलाज के लिए अस्पताल पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टरों के कमरे ठंडे, मरीजों के वार्ड गर्म



परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टरों और स्टाफ के कमरों में एसी चल रहे हैं, लेकिन मरीजों के वार्डों की कोई सुध नहीं ली जा रही। वार्डों के शौचालयों की हालत भी खराब बनी हुई है। गंदगी और बदबू के कारण मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

पीने के पानी की व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। अस्पताल में लगे वाटर कूलर से गर्म और खारा पानी आने की शिकायत है। इसके चलते परिजनों को बाहर से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है।

मेरे देवर को बुखार और ब्लड इंफेक्शन है और वह पिछले एक सप्ताह से भर्ती हैं। वार्ड में एसी लगे हैं, लेकिन चलते नहीं हैं। दोपहर में अंदर बैठना मुश्किल हो जाता है। मरीज गर्मी से परेशान होकर बाहर पेड़ों के नीचे बैठते हैं।-गुड़िया, एनआईटी-5 निवासी



मुझे सांस फूलने और खांसी की शिकायत है। भीतर बहुत गर्मी रहती है। बीमारी की वजह से पहले ही परेशानी है, ऊपर से गर्मी ने हालत और खराब कर दी है।-बुजुर्ग मरीज बृजेश, मेवला महाराजपुर निवासी


कंटेनर वार्ड में एसी बंद होने और अन्य समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग को पहले ही सूचना दी जा चुकी है। इसके बावजूद अभी तक व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही व्यवस्थाओं में सुधार किया जाएगा, ताकि मरीजों को राहत मिल सके।-डॉ. जयंत आहूजा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed