फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients left in distress for three hours at District Hospital due to power outage.

Faridabad News: बिजली कटौती से जिला अस्पताल में तीन घंटे मरीज रहे बेहाल

Sun, 19 Apr 2026 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients left in distress for three hours at District Hospital due to power outage.
जनरेटर भी नहीं संभाल पाए अस्पताल का लोड, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे सेवाएं ठप
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
शहर के 66 केवी सबस्टेशन पर लगे 12.5/16 एमवीए ट्रांसफॉर्मर टी-1 की निर्धारित मेंटेनेंस के चलते शनिवार को शहर में करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान सबसे अधिक परेशानी जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में आए मरीजों को झेलनी पड़ी।
भीषण गर्मी के बीच अस्पताल में बिजली न होने से मरीजों और उनके परिजनों का हाल बेहाल हो गया। बिजली गुल होने के कारण अस्पताल की लिफ्ट भी बंद रही, जिससे गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर मरीजों को सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं, अस्पताल में जरूरी जांच सेवाएं जैसे अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे पूरी तरह ठप हो गई। जांच कराने आए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई। कई मरीज गर्मी और उमस के कारण बेचैन नजर आए।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, जिला अस्पताल में 320 किलोवाट क्षमता के दो जनरेटर लगे हुए हैं। इनमें से एक नियमित रूप से संचालित किया जाता है, जबकि दूसरा स्टैंडबाय के रूप में रखा जाता है लेकिन अस्पताल पर बढ़ते लोड के चलते एक जनरेटर पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने में सक्षम नहीं रहा। इसके कारण महत्वपूर्ण मशीनें जैसे लिफ्ट, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे उपकरण चालू नहीं हो सके। अस्पताल प्रशासन की इस व्यवस्था पर सवाल भी उठने लगे हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि जब अस्पताल में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था मौजूद है, तो इस तरह की स्थिति नहीं बननी चाहिए थी। पहले से ही बीमारी से जूझ रहे मरीजों को बिजली न होने के कारण अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।गौरतलब है कि गर्मी के मौसम में अस्पतालों में बिजली की निर्बाध आपूर्ति बेहद जरूरी होती है। ऐसे में मेंटेनेंस कार्य के दौरान उचित वैकल्पिक व्यवस्था न होना अस्पताल प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों से बातचीत--
सुबह जांच के लिए आए थे लेकिन बिजली न होने के कारण अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे नहीं हो पाए। गर्मी में घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे हालत और खराब हो गई। -पुष्पा, पलवल

अस्पताल में लिफ्ट तक बंद रही, जिससे अपने बीमार मरीज को सीढ़ियों से ले जाना पड़ा, जिसके कारण हमें काफी परेशानी उठानी पड़ी। -सतवीर, चांदहट
वर्जन--
मामले मेरे संज्ञान में आ गया है। जल्द ही वैकल्पिक सुविधा की जाएगी। मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। -सुरेश बुरोलिया, एसएमओ


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article