फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients face increased difficulties due to construction work and staff shortages.

Faridabad News: निर्माण कार्य और स्टाफ की कमी से बढ़ी मरीजों को परेशानी

Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Patients face increased difficulties due to construction work and staff shortages.
जिला नागरिक अस्पताल के औषधालय के बाहर मरीज जमीन पर बैठने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल के औषधालय के बाहर मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य और फार्मासिस्टों की कमी के कारण दवा लेने आने वाले लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है।
हालात ऐसे हैं कि कई बुजुर्ग और बीमार मरीज घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद थककर जमीन पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं। अस्पताल के बाह्य रोगी विभाग में प्रतिदिन 1500 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। चिकित्सकों से परामर्श लेने के बाद अधिकांश मरीजों को औषधालय से दवाएं प्राप्त करनी होती हैं लेकिन दवा वितरण काउंटरों पर सीमित स्टाफ होने के कारण कतारें लगातार लंबी होती जा रही हैं। निर्माण कार्य के चलते आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


औषधालय के बाहर बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बुजुर्ग मरीजों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कई मरीज अपनी बारी का इंतजार करते हुए फर्श पर बैठे दिखाई दिए। परिजनों का कहना है कि दवा लेने की प्रक्रिया में लगने वाला समय कई बार उपचार से भी अधिक हो जाता है। सेक्टर-15 निवासी मंजीत कुमार ने बताया कि दवा लेने के लिए करीब एक घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। घुटनों में दर्द होने के कारण लंबे समय तक खड़े रहना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्हें जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बल्लभगढ़ निवासी कमलेश देवी ने कहा कि अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज आते हैं लेकिन बैठने की व्यवस्था और कर्मचारियों की संख्या पर्याप्त नहीं है। इससे खासकर बुजुर्ग मरीजों को काफी परेशानी होती है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार दवा वितरण व्यवस्था को सुचारु रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं और भीड़ प्रबंधन पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed