फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Patients availing ultrasound facility at ESI Hospital

Faridabad News: ईएसआई अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा का लाभ उठा रहे मरीज

Sat, 15 Nov 2025 12:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Patients availing ultrasound facility at ESI Hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के सेक्टर-8 स्थित ईएसआई अस्पताल में 1 नवंबर से शुरू की गई अल्ट्रा साउंड की सुविधा का लाभ रोजाना 8 से 10 मरीज उठा रहे हैं। इनमें सबसे अधिक फायदा गर्भवती महिलाओं को हुआ है। उन्हें अब एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज नहीं जाना पड़ता है। मरीजों ने बताया कि यह सुविधा शुरू होने से बहुत राहत मिली है। पहले अल्ट्रसाउंड के लिए बीके अस्पताल या फिर एनआईटी 3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता था। इसमें पैसे भी खर्च होते थे और आने-जाने में भी बहुत समय भी लगता था। नीलम नाम की एक महिला ने बताया कि यह सुविधा शुरू होने से बहुत राहत मिली है। अब कहीं दूर नहीं जाना पड़ता है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि सुविधा शुरू होने के बाद मरीज लगातार अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंच रहे हैं। हालांकि कई लोगों को अभी जानकारी नहीं है, तो ऐसे में 8 से 10 लोग आ रहे हैं। चिकित्सा अधिकारी शालिनी किशोर का कहना है कि 1 नवंबर से सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को बेहद फायदा हुआ है। रोजाना कई मरीज जांच के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। अधिक से अधिक लोगों तक इस सुविधा की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed