{"_id":"685ae13d9998689b9e09c018","slug":"passport-facility-will-be-available-for-students-in-iti-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45867-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आईटीआई में छात्रों को मिलेगी पासपोर्ट की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आईटीआई में छात्रों को मिलेगी पासपोर्ट की सुविधा
विज्ञापन
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद स्थित महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह संस्थान छात्राओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ-साथ कई आकर्षक सुविधाएं भी प्रदान कर रहा है, जिनमें निशुल्क बस सेवा, छात्रवृत्ति और पासपोर्ट सुविधा प्रमुख हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित की गई है। इसके बाद 3 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। दस्तावेजों की जांच 3 से 7 जुलाई तक होगी और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 8 जुलाई है।
आईटीआई प्रबंधन ने बताया कि संस्थान में नियमित रूप से 80 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाली छात्राओं के पासपोर्ट बनवाए जाएंगे। यह योजना छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॅरिअर के अवसर तलाशने में सहायक होगी। पिछले वर्ष 50 से अधिक छात्राओं ने इस योजना का लाभ उठाया था, जब कुल 220 सीटों पर दाखिले हुए थे। इसके अतिरिक्त, दाखिला लेने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से निर्धारित मानदंडों के अनुसार छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलेगा, जिससे उनकी शिक्षा का बोझ कम होगा।
प्राचार्य संतोष कुमारी ने बताया कि संस्थान छात्राओं के भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से रोजगार मेले का आयोजन करता है। इन मेलों में औद्योगिक इकाइयों और विभिन्न कंपनियों को आमंत्रित किया जाता है, ताकि वे आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद छात्राओं को सीधे रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें। इसके साथ बस पास, पासपोर्ट सुविधा, छात्रवृति और अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं।