{"_id":"6a397ea1ed16e46b780c36c1","slug":"passengers-inconvenienced-by-train-delays-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-73025-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ट्रेनों की देरी से यात्रियों को परेशानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-फरीदाबाद रेल मार्ग पर यात्रियों को सोमवार को ट्रेनों की भारी देरी का सामना करना पड़ा, जिससे दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। नई दिल्ली से चलकर फरीदाबाद तक आने वाली दिल्ली-फरीदाबाद ईएमयू अपने निर्धारित समय से करीब छ घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंची। ट्रेन के लेट होने के कारण ऑफिस जाने वाले यात्रियों और स्थानीय यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इसी तरह मेरठ सिटी जंक्शन से चलकर फरीदाबाद तक आने वाली कलिंग उत्कल एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से करीब आठ घंटे 38 मिनट की देरी से पहुंची। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर भारी परेशानी झेलनी पड़ी और कई यात्रियों ने नाराजगी दिखाई।
यात्रियों का कहना है कि लगातार हो रही देरी के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ऑफिस और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। कई यात्रियों ने कहा कि उन्हें घंटों प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा।