{"_id":"68bd812b4b16cd7284024e40","slug":"passengers-are-facing-problems-due-to-waterlogging-on-bhagat-singh-marg-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50845-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: भगतसिंह मार्ग पर जलभराव से यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: भगतसिंह मार्ग पर जलभराव से यात्री हो रहे परेशान
विज्ञापन
जलनिकासी न होने से सड़क के दोनों किनारे भरा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल झील की तरफ जाने वाले भगतसिंह मार्ग पर पानी भरा हुआ है। इससे यात्रियों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह पानी सड़क के एक तरफ ही नहीं, बल्कि दोनों तरफ है। इस कारण दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही है। इस मार्ग पर दोनों तरफ ही जलनिकासी के लिए नाली न होने की वजह से यहां अक्सर जलभराव हो जाता है।
शहर में पिछले दो-तीन दिन से तेज बारिश नहीं हुई है, इसके बावजूद मार्ग पर अभी तक पानी भरा हुआ है। तेज बारिश में यहां के हालात और भी बुरे हो जाते हैं। पास में ही रहने वाले सुदीप ने बताया कि बारिश के मौसम में इस रास्ते से पैदल भी नहीं निकल पाते हैं। इसके अलावा सड़क पर कीचड़ भी जमा हुआ है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। इस बात की शिकायत कई बार आला अफसर और नेताओं से की है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है।