फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Participants running five kilometers in the half-marathon will receive T-shirts.

Faridabad News: हाफ मैराथन में पांच किलोमीटर दौड़ने वालों को मिलेंगी टी-शर्ट

Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Participants running five kilometers in the half-marathon will receive T-shirts.
फरीदाबाद। 27 सितंबर को आयोजित होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मैराथन के पांच किलोमीटर दौड़ में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को टी-शर्ट दी जाएगी। इसके साथ ही आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के फोटोग्राफ उपलब्ध करवाने की भी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों, युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मैराथन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और नशामुक्त समाज का संदेश दिया जाएगा। मैराथन के लिए आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल जारी किया गया है। पांच किलोमीटर दौड़ के लिए कोई शुल्क नहीं है, जबकि 10 किलोमीटर के लिए 200 रुपये और 21 किलोमीटर के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित है। पोर्टल पर रूट, सुविधाओं, प्रायोजकों और पुरस्कारों समेत अन्य जानकारी उपलब्ध है। डीसी आयुष सिन्हा ने जिलेवासियों से हाफ मैराथन में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed