फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   parposal for 8 bed in icu in bk hospital

बीके अस्पताल में आठ बेड का आईसीयू बनने का प्रस्ताव

Mon, 16 Dec 2019 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
parposal for 8 bed in icu in bk hospital
फरीदाबाद। गंभीर रोगियों को इलाज के लिए बीके सिविल अस्पताल से दिल्ली स्थित बड़े अस्पतालों में रेफर करने की नौबत न आए, इसके लिए स्वास्थ्य निदेशालय ने आईसीयू बनाने का प्रस्ताव मांगा है। प्रस्तावित आईसीयू के लिए जगह का मुआयना भी निदेशालय टीम कर चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही दक्षिण हरियाणा के फरीदाबाद स्थित बीके सिविल अस्पताल में आईसीयू की कमी पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन

बीके सिविल अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि निदेशालय की ओर से जगह अनुसार आईसीयू का प्रस्ताव मांगा गया था। चूंकि, सिविल अस्पताल में जगह पर्याप्त थी। इसलिए अस्पताल का ब्योरा देकर प्रबंधन की ओर से प्रस्ताव भेज दिया गया है। बीके अस्पताल के प्रबंधन सहायक राजेश धीमन ने बताया कि बीते दिनों निदेशालय की ओर से टीम आईसीयू की जगह का मुआयना करने आई थी। द्वितीय तल पर बने ऑपरेशन थिएटर के साथ लगते पट्टी कक्ष को ही आईसीयू के रूप में विकसित करने का प्लान प्रस्ताव में भेजा गया था। ऐसे में इस जगह पर आईसीयू बनाने की संभावनाएं जांची गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कक्ष में ऑक्सीजन प्वाइंट्स पहले से लगे हैं, जो टीम को ठीक लगा। आईसीयू के लिए अस्पताल में सकारात्मक संभावनाएं टीम को मिली। हालांकि, प्रस्ताव की मंजूरी के लिए अन्य कई पहलू भी ध्यान में रखने होंगे। राजेश धीमन ने बताया कि आईसीयू के लिए आठ बेड का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रत्येक बेड पर लाइफ सपोर्ट वेंटिलेटर व अतिरिक्त स्टाफ की आवश्यकता होगी। टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट भी भेज दी है। संभव है कि जल्द ही अतिरिक्त सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आईसीयू को मंजूरी मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed