फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Parking vehicles on the slip road at BK Chowk causes traffic jams.

Faridabad News: बीके चौक पर बनी स्लिप रोड पर वाहन खड़े करने से लगता है जाम

Tue, 23 Jun 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Parking vehicles on the slip road at BK Chowk causes traffic jams.
बीके चौक स्थित स्लिप रोड पर अवैध पार्किंग, ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई। संवाद
पुलिस ने अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। बीके चौक पर स्लिप रोड को कुछ वाहन चालकों द्वारा अवैध रूप से पार्किंग स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जाने से पीक आवर्स में लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। जबकि यह स्लिप रोड यातायात को सुचारू बनाने और वाहनों को मुख्य सड़क से आसानी से निकालने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन गलत पार्किंग के कारण इसका उद्देश्य प्रभावित हो रहा है।


सुबह और शाम के व्यस्त समय में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि मुख्य मार्ग पर भी ट्रैफिक धीमा पड़ जाता है। स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन



ट्रैफिक पुलिस द्वारा अपील की गई कि स्लिप रोड पर वाहन खड़े न करें। स्लिप रोड का उपयोग केवल यातायात को सुचारू करने के लिए है, न कि पार्किंग के लिए। गलत पार्किंग से न केवल जाम की स्थिति बनती है, बल्कि सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed