{"_id":"6200021f6874a079c01d4f68","slug":"parking-problem-will-be-solved-soon-faridabad-news-noi630830257","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग की समस्या से जल्द मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग की समस्या से जल्द मिलेगी निजात
विज्ञापन
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी को पार्किंग की समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है। इसके लिए फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में स्मार्ट मल्टी लेवल पार्किंग बनाने की तैयारी की है। खास बात यह होगी है यहां लोगों को पार्किंग के साथ शॉपिंग कांम्प्लेक्स की सुविधा भी मिलेगी। जिसे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। इस योजना पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जिले पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट, एनआईटी एक नंबर, दो नंबर, तीन नंबर, पांच नंबर, सराय ख्वाजा मार्केट, केएल महता रोड, बीके नीलम चौक रोड, हार्डवेयर प्याली रोड, सेक्टर-12, 15, 16 सहित अनेक सड़कों पर गाड़ियां अवैध रूप से खड़ी होती है। वहीं निगम की तरफ से एक भी वैध पार्किंग नहीं बनाई गई है। जिस कारण पार्किंग माफिया सड़क पर लोगों की गाड़ियां खड़ी करवा कर पैसा वसूल कर रहे हैं। यह स्थिति ओल्ड फरीदाबाद में बनी हुई है। ओल्ड फरीदाबाद मार्केट के प्रवेश द्वार पर वर्षों से रेहड़ी वालों ने अतिक्रमण किया हुआ था। यहां से मार्केट आने-जाने में लोगों को परेशानी होती थी। इससे पैदल चलने को भी परेशानी होती है। आसपास कहीं भी पार्किंग नहीं होने की वजह से बाजार में आने वाले ग्राहक ही नहीं, व्यापारी भी परेशान हैं। ग्राहक जैसे-तैसे बाजार में पहुंचते थे, तो वहां भी आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता था। ऐसे में लोगों को पार्किंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने पहली मल्टीलेवल पार्किंग बनाने की तैयारी की है।
यह मिलेगी सुविधा
पार्किंग में सबसे बड़ी सुविधा ये होगी कि इसका मोबाइल एप बनेगा, जिसमें लोगों को ये पता चल जाएगा कि पार्किंग किस लोकेशन पर है और उसमें कितनी गाड़ियां खड़ी हैं। यह पूरी तरह से हाईटेक पार्किंग होगी। इस चार मंजिला पार्किंग में एक साथ 100 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। इसके साथ ही लोग शॉपिंग भी कर सकेंगे
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी लिमिटेड ओल्ड फरीदाबाद में पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। इसकी डीपीआर को बोर्ड की मंजूरी मिल गई है।
- डॉ. गरिमा मित्तल, सीईओ, फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड