फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Park Hospital employee caught in black marketing of Remdesivir

रेमडेसिविर की कालाबाजारी में पार्क हॉस्पिटल का कर्मचारी धरा

Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Park Hospital employee caught in black marketing of Remdesivir
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में सेक्टर दस स्थित पार्क हॉस्पिटल के कर्मचारी को काबू किया है। आरोपी के खिलाफ 11 मई को मामला दर्ज किया गया था। उसके दो साथियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेजे दिया था। आरोपी का नाम धनराज है। वह करीब एक महीने से फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच ने धनराज से छह इंजेक्शन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि वह कोरोना मरीजों को लगने वाले इंजेक्शन चोरी कर लेता था। उसने अपने साथ दोस्तों को जोड़ रखा था। ये सभी मिलकर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे थे। वह एक इंजेक्शन के 15 से 20 हजार रुपये लेता था। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 टीम ने भाटिया कालोनी बल्लभगढ़ निवासी देवेंद्र नाम के आरोपी को 11 मई को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। आरोपी के पास से रेमडेसिविर के छह इंजेक्शन बरामद हुए थे। देव ने पूछताछ में बताया कि वह दवाओं की मार्केटिंग का काम करता है। उसका दोस्त धनराज सेक्टर-10 स्थित पार्क हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टाफ कार्यरत है। देवेंद्र अपने दोस्त से ही रेमडेसिविर के 10 इंजेक्शन खरीदकर लाया था। इनमें से चार इंजेक्शन उसने आगरा निवासी अपने दोस्त मेहरचंद को बेच दिए थे। क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी जगमिंदर ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान और खुलासे होने की उम्मीद है। इस दौरान गिरोह के जुड़े बाकी लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी। संभावना है कि इसमें और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed