{"_id":"6acb7ae36d0dfe2b930334c7","slug":"park-floors-2-residents-protest-against-the-builder-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82443-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पार्क फ्लोर्स-2 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पार्क फ्लोर्स-2 के निवासियों का बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-
-सीएएम शुल्क में बढ़ोतरी, पार्किंग और हरित क्षेत्र की कमी को लेकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित पार्क फ्लोर्स-2 के निवासियों ने रविवार को बिल्डर बीपीटीपी और बीपीएमएस के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों ने सोसाइटी के मुख्य गेट से डीपीएस चौक तक मार्च निकालकर कॉमन एरिया मेंटेनेंस (सीएएम) शुल्क में बढ़ोतरी, पार्किंग की कमी और हरित क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने बिल्डर प्रबंधन से घर खरीदारों से किए गए वादे पूरे करने और लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सीएएम शुल्क बढ़ाने से पहले रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) से कोई परामर्श नहीं किया गया। उन्होंने रखरखाव पर होने वाले खर्च का विस्तृत ब्योरा सार्वजनिक करने और शुल्क निर्धारण में पारदर्शिता बरतने की मांग की। निवासियों का कहना है कि रखरखाव से जुड़े फैसलों में उन्हें भी शामिल किया जाना चाहिए।
मांगें नहीं मानीं तो सेल्स ऑफिस की ओर मार्चः
आरडब्ल्यूए प्रधान पवन शर्मा और पूर्व प्रधान सुमित कंबोज ने बिल्डर प्रबंधन से बातचीत कर समस्याओं का समाधान निकालने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई और प्रबंधन ने बातचीत की पहल नहीं की, तो अगला मार्च बीपीटीपी सेल्स ऑफिस की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
अनुराग त्यागी और धर्मबीर ढुल ने कहा कि निवासी अपना विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रखेंगे। जरूरत पड़ने पर समस्याओं को संबंधित सरकारी विभागों, प्रशासन और अन्य उचित मंचों पर उठाया जाएगा। उन्होंने ग्रेटर फरीदाबाद की अन्य सोसाइटियों के निवासियों को भी अभियान से जोड़ने की बात कही, ताकि सामूहिक रूप से समस्याओं के समाधान के लिए दबाव बनाया जा सके।