फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panic in Manjhavali following reports of a crocodile sighting on the banks of the Yamuna.

Faridabad News: मंझावली में यमुना किनारे मगरमच्छ दिखने की सूचना से दहशत

Mon, 13 Jul 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Panic in Manjhavali following reports of a crocodile sighting on the banks of the Yamuna.
फरीदाबाद। मंझावली गांव के समीप यमुना नदी के किनारे मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है। हथनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। इसके चलते जलीय जीवों के आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने की आशंका भी बढ़ गई है। रविवार सुबह एक ग्रामीण ने यमुना किनारे मगरमच्छ देखने का दावा किया, जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि वन विभाग की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी यमुना किनारे मगरमच्छ देखे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
विज्ञापन


यमुना किनारे किसानों के खेत हैं और ग्रामीण खेती-बाड़ी के साथ-साथ भैंसों को नहलाने के लिए भी नदी पर जाते हैं। ऐसे में मगरमच्छ दिखने की सूचना के बाद लोगों ने नदी के पास जाने से बचना शुरू कर दिया है। प्रशासन भी लगातार लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाने की अपील कर रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed