{"_id":"68c1b82ac146151c4c0c1f30","slug":"panic-due-to-finding-a-15-foot-long-python-in-sector-45-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51083-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-45 में 15 फुट लंबा अजगर मिलने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-45 में 15 फुट लंबा अजगर मिलने से दहशत
विज्ञापन
सेक्टर-45 में 15 फुट लंबा अजगर मिलने से दहशत, वन विभाग ने पकड़ कर अरावली में छोड़ा
वन विभाग ने पकड़कर अरावली में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-45 में मंगलवार देर शाम एक 15 फुट लंबा अजगर दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। सांप जैसे विशाल जीव को देखकर स्थानीय लोग सहम गए और मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। लोग डंडों से उसे भगाने की कोशिश करते रहे, लेकिन अजगर टस से मस नहीं हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही जिला वन्य जीव विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया। वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि यह अजगर लगभग तीन से चार साल का है और उसे अरावली के वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया है। इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने यह भी बताया कि सेक्टर-45 की सीमा वन क्षेत्र से सटी हुई है, जिसके कारण यहां पर अक्सर अजगर देखे जाते हैं। हालांकि, अब तक किसी भी अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। स्थानीय निवासी इस घटना के बाद से भयभीत हैं और खासकर अंधेरे में बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से इलाके में नियमित निगरानी की मांग की है।