{"_id":"6a2079bc0a2f499d5b038f08","slug":"panic-buttons-on-roadways-buses-are-not-working-first-aid-boxes-are-found-empty-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71518-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रोडवेज बसों में पैनिक बटन ठीक नहीं, फर्स्ट एड बॉक्स मिले खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रोडवेज बसों में पैनिक बटन ठीक नहीं, फर्स्ट एड बॉक्स मिले खाली
विज्ञापन
बल्लभगढ़ बस अड्डे पर सुरक्षा में लापरवाही, पैनिक बटन बंद और फर्स्ट एड बॉक्स खाली। रोडवेज बस में
- फोटो : Archive
बल्लभगढ़ बस अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां सामने आई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ बस अड्डे पर हरियाणा रोडवेज की बसों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर खामियां सामने आई हैं। हाल ही में की गई जांच के दौरान कई बसों में पैनिक बटन की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। कुछ बसों में यह बटन खराब मिले, जबकि कई बसों में यह सुविधा मौजूद ही नहीं थी। जिन बसों में पैनिक बटन लगाए गए हैं, वहां भी यात्रियों को इसके इस्तेमाल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, जिससे आपात स्थिति में इसका सही उपयोग नहीं हो पाता।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए इन उपकरणों का सही तरीके से काम न करना चिंता का विषय बन गया है। बसों में सफर करने वाले लोगों का कहना है कि यदि किसी यात्रा के दौरान कोई हादसा हो जाए या कोई आपात स्थिति बन जाए, तो ऐसे में पैनिक बटन का सही इस्तेमाल बहुत जरूरी होता है, लेकिन जानकारी के अभाव में यह सुविधा बेकार साबित हो रही है।
इसके अलावा, कई बसों में फर्स्ट एड बॉक्स या तो पूरी तरह खाली मिले। फर्स्ट एड बॉक्स का उद्देश्य यात्रियों को तुरंत प्राथमिक उपचार देना होता है, लेकिन उसमें सामग्री न होने से यह व्यवस्था भी कमजोर दिखाई दी। यात्रियों ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि रोडवेज बसों में सुरक्षा के नाम पर कई नियम बनाए गए हैं, लेकिन उनका पालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। कई लोगों ने इसे यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन
बसों में पैनिक बटन तो लगे होते हैं, लेकिन हमें कभी बताया ही नहीं जाता कि उनका इस्तेमाल कैसे करना है। अगर कोई इमरजेंसी हो जाए तो हम असहाय महसूस करते हैं। - विकास, यात्री
फर्स्ट एड बॉक्स खाली मिलना बहुत बड़ी लापरवाही है। अगर किसी को यात्रा के दौरान चोट लग जाए तो तुरंत मदद मिलना जरूरी है, लेकिन यहां यह सुविधा ठीक नहीं है। - मनोज, यात्री
सभी बसों की जांच की जा रही है और जिन बसों में पैनिक बटन व फर्स्ट एड बॉक्स में कमी है, उन्हें जल्द ठीक किया जाएगा। यात्रियों की सुरक्षा सबसे जरूरी है और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। - जयपाल राठी, ड्यूटी निरीक्षक, बल्लभगढ़