{"_id":"68a22dff7726c6324d026b31","slug":"panchayat-was-not-organized-in-anangpur-on-sunday-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49351-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनंगपुर में रविवार को नहीं किया गया पंचायत का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनंगपुर में रविवार को नहीं किया गया पंचायत का आयोजन
विज्ञापन
कुछ लोगों ने बीजेपी नेता के साथ सीएम से की है मुलाकात
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। अनंगपुर में पिछले माह हुई तोड़-फोड़ के बाद राष्ट्रीय स्तर की महापंचायत का आयोजन किया गया था। महापंचायत ने अपना फैसला सुनाते हुए सरकार से कानून बनाकर गांव में तोड़-फोड़ रोकने की बात कही गई थी। एक माह होने के बाद सरकार की तरफ से कानून नहीं बनाया गया। वहीं कुछ लोगों ने गांव के एक बीजेपी नेता के साथ सीएम से मुलाकात की है। इसी के चलते रविवार को पंचायत का आयोजन नहीं किया गया।
पिछले हफ्ते हुई महापंचायत में प्रदेश सरकार से राहत न मिलने पर केंद्र सरकार के समक्ष अपनी बात रखने व कोर्ट में अपना पक्ष रखने पर सहमति बनी थी। वहीं नगर निगम की तरफ से अनंगपुर गांव पर कार्रवाई की जा सकती है। जानकारों का कहना है कि नगर निगम ने सोमवार की तारीख दी थी सोमवार को निगम की तरफ से भी एक्शन लिया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ सीएम ने गांव को बचाने के लिए प्रयास करने की बात कही थी। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि आपसी सहमति से आगे की योजना बनाई जाएगी। गांव के लोग एक होकर अपनी आवाज उठाएंगे।
आपको बताते चलें कि अनंगपुर गांव के लोगों का कहना है कि देश की आजादी से काफी पहले गांव बसा हुआ है। आजादी के बाद गांव में लाल डोरा तय नहीं किया गया है। इसलिए गांव में बने घरों की स्थिति के अनुसार लाल डोरा तय किया जाए। वहीं जिन घरों पर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की गई है उनका मुआवजा दिया जाए।