फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat of farmers of nine villages regarding KGP's compensation

Faridabad News: केजीपी के मुआवजे को लेकर नौ गांवों के किसानों की पंचायत

Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Panchayat of farmers of nine villages regarding KGP's compensation
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भुगतान नहीं होने पर जताया रोष, मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी।
छांयसा। केजीपी एक्सप्रेसवे के लिए वर्ष 2008 से 2015 के बीच अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन के लंबित मुआवजे को लेकर रविवार को मोहना की अनाज मंडी में फरीदाबाद के नौ गांवों के किसानों की पंचायत हुई। पंचायत में किसानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने पर रोष जताया और आगे की रणनीति पर चर्चा की।
किसानों ने कहा कि अधिग्रहित भूमि के मुआवजे से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भुगतान का रास्ता साफ हो चुका है। इसके बावजूद वर्षों से किसानों को उनका हक नहीं मिल रहा है। किसानों ने सवाल उठाया कि जब सर्वोच्च न्यायालय का आदेश मौजूद है तो उसके अनुरूप मुआवजा देने में देरी क्यों की जा रही है। वहीं एनएचएआई द्वारा किसानों के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर किए जाने की जानकारी से किसानों में चिंता बढ़ गई है ।
विज्ञापन

पंचायत में किसानों ने मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से तत्काल हस्तक्षेप कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुरूप लंबित मुआवजा दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि वे जल्द ही मंत्री से दोबारा मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में बिशन सिंह फजुपुर, दयाचंद मौजपुर, मान सिंह मोहना, बलिय मौजपुर, अनिल, सुरेश, अमर सिंह, जगदीश, विजेंद्र छांयसा, राजेश अटाली, विनोद फजुपुर, मनोज, सुनील कुमार छांयसा, राजेश भाटी छांयसा, नरेश कुमार, सुरेंद्र तंवर, गंगाराम हीरापुर और लक्ष्मण हीरापुर सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
---------
किसान लंबे समय से अपने हक के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इसके बावजूद अभी तक किसानों को मुआवजा नहीं मिला है।-

धर्मेंद्र, जल्हाका
=--------
वर्षों से लंबित मुआवजे के कारण किसानों में नाराजगी बढ़ रही है और सरकार को मामले का जल्द समाधान करना चाहिए।- ईश्वर नंबरदार, मोहना
------

किसानों को आश्वासन नहीं, बल्कि उनके खातों में मुआवजे की राशि चाहिए। तब सरकार को किसान हितैषी सरकार समझेंगे । - मुकेश कुमार, मोहना
-----------
केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मामले में हस्तक्षेप कर लंबित फाइलें निकलवाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया था।- सतबीर मैनेजर, मोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed