फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Panchayat member's younger brother attacked due to election rivalry

Faridabad News: चुनाव की रंजिश के चलते पंचायत सदस्य के छोटे भाई पर हमला

Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Panchayat member's younger brother attacked due to election rivalry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। थाना छांयसा क्षेत्र के गांव गढ़खेड़ा में पंचायत सदस्य के छोटे भाई के ऊपर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। थाना छांयसा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव गढ़खेड़ा निवासी हरिचंद ने बताया कि वह पंचायत मेंबर हैं। उनका छोटा भाई दुलीचंद जेसीबी कंपनी में ठेकेदारी पर पेंटर का काम करता है। आरोपी दीपक नशे का आदी है। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव में दीपक की भाभी मेंबर के लिए चुनाव लड़ी थी, लेकिन वह हार गई। उसी की रंजिश रखते हुए 7 अगस्त की रात को दीपक ने उनके साथ गाली गलौज की। इसको लेकर उन्होंने आरोपी के पिता को बुलाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं आया। जिसके बाद वह अपने घर चला गया और घटना के बारे में पत्नी को बताया। जिस पर उनका छोटा भाई दुलीचंद आरोपी दीपक के पास बात करने के लिए गया। जिस पर आरोपी, उसकी मां और पत्नी ने उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। आरोपी दीपक ने दुलीचंद के पेट में चाकू से तीन बार वार किए और मौके से भाग गया। परिवार के लोगों ने उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शुक्रवार को सर्जरी होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed