फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Palwal District Bar Association Elections Deepak Chauhan elected President in a close contest securing 858 vot

पलवल जिला बार एसोसिएशन चुनाव: कड़े मुकाबले में दीपक चौहान चुने गए अध्यक्ष, मिले 858 वोट, राकेश चौहान सचिव

Fri, 11 Sep 2026 07:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 07:31 PM IST
सार

पलवल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नेत्रपाल चौहान को पांच मतों से हराया। दीपक चौहान को कुल 858 वोट मिले।

विज्ञापन
Palwal District Bar Association Elections Deepak Chauhan elected President in a close contest securing 858 vot
दीपक चौहान चुने गए अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पलवल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर दीपक चौहान ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नेत्रपाल चौहान को पांच मतों से हराया। दीपक चौहान को कुल 858 वोट मिले। वहीं, नेत्रपाल चौहान को 853 वोट प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद के तीसरे उम्मीदवार वेद प्रकाश गौड़ को आठ वोट मिले। चुनाव में कुल 1719 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के अलावा अन्य पदों के परिणाम भी घोषित किए गए। सचिव पद पर राकेश चौहान विजयी रहे। जॉइंट सचिव पद पर आकाश भारद्वाज ने जीत हासिल की। परिणामों की घोषणा होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


मतदान सुबह 8:30 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत लगाई थी। मतदान के दौरान अधिवक्ताओं की आवाजाही बनी रही। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना शुरू हुई। परिणाम उसी दिन घोषित किए गए।
विज्ञापन


सुरक्षा और पहचान
चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराई गई। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर रोक थी। मतदाताओं को बार काउंसिल आईडी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से किसी एक मूल पहचान पत्र के आधार पर मतदान की अनुमति मिली। आरओ जोगिंदर चौहान की देखरेख में पूरी मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed