{"_id":"68dbd8e542ac7d90ec0535b3","slug":"palvali-village-in-a-bad-stateevenings-shrouded-in-darkness-fear-of-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52510-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पलवली गांव बदहाल...अंधेरे में डूबी शाम, हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पलवली गांव बदहाल...अंधेरे में डूबी शाम, हादसे का डर
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था लचर, बीमारियों का खतरा, निगम की कार्यशैली पर उठे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर फरीदाबाद। पलवली गांव में वजीरपुर से बादशाहपुर तक की सड़क खस्ताहाल अवस्था में है। जगह-जगह गड्ढे और टूट-फूट के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। इसके अलावा, गांव और आस-पास कूड़े के ढेर लगे रहते हैं, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
सोमवार को ग्रेटर फरीदाबाद के नगर निगम वार्ड-34 पलवली गांव में आयोजित संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों ने समस्याएं रखीं। इस दौरान लोगों ने नगर निगम व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क में एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। निगम पार्षद के पास इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत दी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।
पार्षद की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
नगर निगम वार्ड-34 के पार्षद संजीव कुमार पर भी ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि पार्षद हमेशा कहते हैं कि जिसका काम है वह नीमका गांव स्थित उनके कार्यालय जाकर कराए, जबकि वह खुद वहां भी अक्सर नहीं मिलते। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सफाई कर्मचारी केवल एक-दो गलियां साफ कर फोटो खींच लेते हैं और पूरे गांव की सफाई अधूरी छोड़ देते हैं। इस दौरान अनिरुद्ध तिवारी, पवन, नियाज, लक्ष्मण व विकास मौजूद रहे।
विज्ञापन
सड़क टूट-फूट की वजह से आए दिन हादसे होते हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। -हरिचंद, ग्रामीण
सफाई कर्मचारी बस फोटो खींचकर चले जाते हैं, असल काम अधूरा रह जाता है। -बीरसिंह, ग्रामीण
पार्षद संजीव कुमार गांव में आते ही नहीं, हमें नीमका गांव भेज देते हैं। -सतपाल, ग्रामीण
पलवली को नगर निगम में जोड़ा तो अभी है लेकिन टैक्स पांच साल का वसूल रहे हैं। यह गलत है। -त्रिलोक, ग्रामीण
पीडब्ल्यूडी विभाग की सड़क शाम होते ही अंधेरे में डूब जाती है, जिसके चलते भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। -अनुराग , ग्रामीण
वजीरपुर मुख्य चौराहे पर पुलिस चौकी होनी चाहिए ताकि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। -अनिकेत, ग्रामीण