फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Painkiller sample fails test; notice issued to manufacturer and wholesaler.

Faridabad News: दर्द निवारक दवा का नमूना फेल, निर्माता और थोक विक्रेता को नोटिस

Tue, 23 Jun 2026 10:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Painkiller sample fails test; notice issued to manufacturer and wholesaler.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में दवा की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से जांच के लिए भेजी गई एक दर्द निवारक (पेन किलर) दवा का नमूना लैब जांच में फेल पाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने संबंधित दवा निर्माता कंपनी और थोक दवा विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

जानकारी के अनुसार, औषधि नियंत्रण विभाग ने नियमित जांच अभियान के तहत एक थोक दवा विक्रेता के यहां से विभिन्न दवाओं के नमूने लिए थे। इनमें चार एंटीबायोटिक दवाओं और एक पेन किलर दवा का नमूना शामिल था। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब भेजा गया था।
विज्ञापन


लैब से प्राप्त रिपोर्ट में पेन किलर दवा का नमूना मानकों पर खरा नहीं उतरा। जांच में पाया गया कि दवा में जिस साल्ट की मात्रा का उल्लेख पैकेट पर किया गया था, वास्तविक रूप से उसकी मात्रा निर्धारित मानकों से कम थी। ऐसे में दवा को गुणवत्ताहीन माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औषधि नियंत्रण अधिकारी प्रवीण ने बताया कि विभाग की ओर से हर महीने थोक और खुदरा दवा विक्रेताओं के यहां से नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता की जांच कराई जाती है। यदि किसी दवा का नमूना जांच में फेल पाया जाता है तो संबंधित निर्माता और विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed