{"_id":"659599a1a4d49983f5026168","slug":"page-3-lead-proposed-shopkeeper-assaulted-for-demanding-money-for-tea-and-chips-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-18888-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज 3 की लीड प्रस्तावित: चाय और चिप्स के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज 3 की लीड प्रस्तावित: चाय और चिप्स के पैसे मांगने पर दुकानदार से मारपीट
विज्ञापन
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, दुकान में की तोड़फोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस अड्डा मार्केट में दुकानदार के साथ नए साल की रात स्कॉर्पियाे सवार युवकों ने जमकर मारपीट की। जिसमें एक युवक ने लौटते समय दुकानदार के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। थाना सिटी पुलिस ने दुकानदार की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार विकास सिंगला ने बताया कि 31 दिसंबर की रात स्कॉर्पियो सवार दो बदमाश आए। उन्होंने दुकान से कुछ सामान खरीदा, लेकिन उन्होंने पैसे नहीं दिए, बल्कि उल्टा उन्होंने उससे हफ्ता मांगा। विकास के मुताबिक उसने हफ्ता देने से मना किया तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवकों ने पहले दुकानदार को दुकान के साइड में ले जाकर पिटाई की। इस दौरान दुकान पर मौजूद लोगों ने भी युवकों को मारपीट करने से रोका लेकिन दोनों युवक जब दुकानदार को बेरहमी से मारने लगे तो सभी मौके से चले गए। उसके बाद दुकानदार विकास जान बचाने के लिए दुकान के अंदर चला गया। तभी एक युवक गाड़ी के अंदर चला गया और दूसरा युवक गाड़ी के बाहर खड़े होकर दुकानदार के साथ गाली गलौज करने लगा। आरोपी युवक ने दुकान के बाहर पड़े भारी पत्थर को उठाकर दुकानदार पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े होकर घटना को देख रहे थे, लेकिन कोई जान बचाने के लिए आगे नहीं आया।
तीन बार गाड़ी से दुकान पर किया हमला
आरोपी युवक ने दुकानदार पर पत्थर से हमला करने के बाद गाड़ी में बैठकर जाने लगे लेकिन पहले आरोपी गाड़ी चालक ने गाड़ी की स्पीड को बढ़ाते हुए दुकान में टक्कर मार दी। पहली बार टक्कर मारने पर दुकान के बाहर रखा सामान पूरी तरह से टूट गया। उसके बाद दोबारा से गाड़ी को दुकान के अंदर मारा। जिसके चलते दुकान के पास खड़े एक अन्य व्यक्ति की जान बाल-बाल बची। दो बार मारने के बाद तीसरी बार दुकान पर हमला करने के बाद दोनों युवक गाड़ी को तेज रफ्तार से लेकर फरार हो गए। दस घटना में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। 31 दिसंबर की रात की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में आरोपी द्वारा दुकानदार से मारपीट के साथ गाड़ी के जरिए दुकान को क्षतिग्रस्त करने की वीडियो में कैद हुई है। जिसमें आरोपी युवकों का चेहरा साफ नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान फतेहपुर बिल्लौच के रहने वालों के रूप में हुई है। आरोपी के परिजनों का कहना है कि पिछले दो महीने से आरोपी घर पर नहीं आए हैं। वह कहां पर रहते हैं, इसके बारे में परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है।
अवैध वसूली भी कर रहे थे युवक
दुकानदार विकास ने बताया कि आरोपी युवक उनसे अवैध रूप से वसूली कर रहे थे। उन्होंने जब पैसे देने से मना कर दिया तो युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। विकास सिंगला का कहना है कि बदमाश ने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने इस घटना के बाद डायल 112 को फोन किया। पुलिस टीम पहुंची तो सही लेकिन, उन्होंने उल्टे उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। टीम ने कहा कि इतनी रात को दुकान खोलोगे तो तुम्हारे साथ ऐसा ही होगा।
घटना की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। डायल 112 के कर्मियों पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी। - विनोद कुमार, एसीपी