{"_id":"6acd37c05550dfe0d905b67b","slug":"paddy-soaked-by-rain-at-mohana-mandi-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82527-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना मंडी में बारिश से भीगा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना मंडी में बारिश से भीगा धान
विज्ञापन
मोहना अनाज मंडी में तिरपाल की व्यवस्था नहीं होने पर बारिश में भीगा धान। संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना अनाज मंडी में सोमवार को हुई बारिश के कारण खुले में रखी धान की फसल भीग गई। मंडी परिसर में शेड के नीचे रखी फसल बारिश से बच गई, जबकि बाहर खुले में रखी धान की बोरियां भीगने से आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते खुले में रखी फसल को सुरक्षित रखने की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठे।
मोहना मार्केट कमेटी के अध्यक्ष संदीप टोंगर ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे ही ग्रुप में संदेश भेजकर सभी आढ़तियों को बारिश की संभावना के बारे में सचेत कर दिया गया था। उन्हें खुले में रखी धान की फसल को तिरपाल से ढकने के निर्देश दिए गए थे। इसके अलावा, मार्केट कमेटी की ओर से आढ़तियों को धान की फसल शेड के नीचे रखने के लिए भी कहा गया था।
उन्होंने बताया कि आवश्यकता के अनुसार मार्केट कमेटी की तरफ से समय-समय पर आढ़तियों को तिरपाल की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाती है। सोमवार को हुई बारिश हल्की बूंदाबांदी के रूप में थी, जिससे धान की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि, खुले में रखी कुछ बोरियां भीगने से आढ़तियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।