फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Paddy procurement started in Tigaon Mandi, waiting in Mohana

तिगांव मंडी में धान की खरीद शुरू, मोहना में इंतजार

Fri, 15 Oct 2021 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement started in Tigaon Mandi, waiting in Mohana
बल्लभगढ़। बल्लभगढ़ अनाज मंडी के साथ तिगांव अनाज मंडी में शुक्रवार से सरकारी रेट पर धान की खरीद शुरू हो गई है। लेकिन, मोहना में अब तक नहीं हो सकी है। शुक्रवार को एसडीएम त्रिलोक चंद ने तिगांव मंडी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मार्केट मंडी के सचिव रणधीर सिंह ने बताया कि एसडीएम ने मंडी का दौरा किया है। इसके बाद उन्होंने किसानों की परेशानी को देखते हुए खरीद को शुरू करवा दिया है। उन्होंने बताया कि चार से लेकर 14 अक्तूबर तक 1800 क्विंटल धान मंडी में आ चुका है। वहीं शुक्रवार को 235 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। कुछ किसानों के धान में कमी होने की वजह से धान को साफ व नमी को कम करने के लिए एक-दो दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, मोहना मंडी में भी करीब एक हजार क्विंटल धान पड़ा हुआ है, लेकिन, सरकार द्वारा खरीद कार्य शुरू नहीं हुआ है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सतीश ने बताया कि मोहना में काफी दिन से धान पड़ा हुआ है। एजेंसी वाले आते हैं लेकिन किसान के धान को नमी वाला बता कर रिजेक्ट कर देते हैं। जिसकी वजह से करीब एक हजार क्विंटल धान मंडी में पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा हर रोज उनसे खरीद के बारे में पूछा जाता है, लेकिन खरीद नहीं हो रही। प्रधान सतीश ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस के द्वारा मंडी आने वाले किसानों के नाकेबंदी कर दी गई। इसके बाद किसानों से आधार कार्ड व पैन कार्ड मांगे जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब दो घंटे तक मंडी के मुख्य द्वार पर किसानों के ट्रॉली की लाइन लग गई। कोई किसान अगर परमल धान लेकर आता है तो उसे पहचान पत्र दिखाना होगा। लेकिन, बासमती धान का सरकार से कोई लेना देना नहीं है। उसके बावजूद पुलिस के द्वारा बासमती धान लेकर आने वाले किसानों को परेशानी किया जा रहा है। आढ़ती एसोसिएशन के लोग गए तब बैरिकेड हटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed