फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oxygen plant in BK Hospital has been closed for one and a half years

Faridabad News: बीके अस्पताल में डेढ़ साल से बंद है ऑक्सीजन प्लांट

Sat, 28 Sep 2024 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant in BK Hospital has been closed for one and a half years
प्लांट शुरू करने में करीब 10 लाख रुपये का आएगा खर्च
विज्ञापन


प्रशांत चौहान
फरीदाबाद। बीके अस्पताल में कोरोना काल में बना एक हजार लीटर प्रति मिनट (एलपीएम) का ऑक्सीजन प्लांट डेढ़ साल से बंद पड़ा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के लिए पैसे खर्च कर ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। जिससे एक तरफ मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार के राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। इसके साथ ही प्लांट बंद होने पर निजी कंपनी को लाभ पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऑक्सीजन प्लांट को दोबारा से शुरू करने के लिए करीब 10 लाख रुपये का खर्च आएगा।
बीके अस्पताल में दो ऑक्सीजन प्लांट मौजूद हैं जिनमें से एक 200 एलपीएम और दूसरा एक हजार एलपीएम का है। इन दोनों प्लांटों से अस्पताल में ऑक्सीजन की पूर्ति हो जाती थी। लेकिन एक हजार एलपीएम वाले ऑक्सीजन प्लांट में खराबी आने के कारण उसे बंद कर दिया गया है। वहीं, अस्पताल में मौजूद 200 एलपीएम के प्लांट की ऑक्सीजन बनाने की खपत कम है। जिस वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी नहीं हो पाती है। इसके लिए अस्पताल को निजी कंपनियों से ऑक्सीजन खरीदनी पड़ रही है। इन सभी कारणों से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को अस्पताल में सुविधाओं की कमी के कारण दिल्ली के लिए रेफर कर दिया जाता है। इसके साथ ही ऑक्सीजन बाहर से खरीदने पर सरकार को भी नुकसान हो रहा है। वहीं, प्लांट को सही कराने के लिए करीब 10 लाख रुपये के सामान की जरूरत है। जिसके लिए सरकार से फंड की मांग की गई है।
विज्ञापन

----
हर महीने 25 से 30 हजार रुपये की खरीदनी पड़ रही ऑक्सीजन
अस्पताल में कोरोना काल में बने प्लांट में खराबी आने से ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी नहीं हो पा रही है। इस दौरान अस्पताल हर महीने करीब 25 से 30 हजार रुपये की ऑक्सीजन खरीद रहा है। इससे सरकार को काफी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन
इस मामले में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक को जानकारी दे दी गई है। उनसे प्लांट को सही करने के लिए फंड की मांग की गई है। फंड मिलते ही इसे दोबारा से शुरू करा दिया जाएगा। - सविता यादव, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article