फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Oxygen plant construction work started in BK Hospital

बीके अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बनाने का काम हुआ शुरू

Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Oxygen plant construction work started in BK Hospital
फरीदाबाद। बीके सिविल अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को विधिवत शुरुआत की गई। एनएचपीसी कंपनी की ओर से लगाए जा रहे इस प्लांट की स्थापना के लिए प्रबंधकों की टीम ने दौरा किया। एक हजार लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले इस प्लांट की स्थापना शुरुआत औपचारिक रूप से प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने की।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर ने ऑक्सीजन की किल्लत से मरीजों की जान के जोखिम का खतरा उजागर किया। अस्पतालों में बेड तो रहे लेकिन ऑक्सीजन और आईसीयू के लिए मारामारी रही। कई लोग इन सुविधाओं के अभाव में मौत के मुंह तक पहुंचे। कई मरीजों ने इस कारण दम भी तोड़ा। ऐसे में यह स्थिति फिर से न देखनी पड़े इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जरूरी इंतजाम पर फोकस किया हुआ है।
विज्ञापन

पहले से बीके सिविल अस्पताल में 200 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाला ऑक्सीजन प्लांट पहले ही तैयार किया जा चुका है। अब यहां पर 1000 लीटर व 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता वाले दो नए प्लांट तैयार किए जाएंगे। एक हजार लीटर की क्षमता वाला प्लांट एनएचपीसी कंपनी की ओर से बनाया जाना है। कंपनी प्रतिनिधियों ने बीके नागरिक अस्पताल में प्लांट निर्माण की साइट का निरीक्षण कर जल्द कार्य पूरा करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान चिकित्सा अधिकारी(पीएमओ) डॉ. सविता यादव ने बताया कि शनिवार से प्लांट का स्ट्रक्चर बनाने का काम शुरू होगा। इस प्लांट से मौजूदा अस्पताल सहित नए सिरे से खड़े किए गए 102 बेड के अस्थाई अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। इस दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश, डॉ. गजराज व डॉ. राजेश धीमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed