{"_id":"69864236a8462693260d0ea4","slug":"over-250-registrations-stalled-in-faridabad-due-to-the-tehsildars-strike-and-certificate-processing-work-also-halted-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62235-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तहसीलदारों की हड़ताल से फरीदाबाद में 250 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटकीं, प्रमाण पत्रों का काम भी रुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तहसीलदारों की हड़ताल से फरीदाबाद में 250 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटकीं, प्रमाण पत्रों का काम भी रुका
विज्ञापन
तीन राजस्व अधिकारियों के निलंबन और गिरफ्तारी के विरोध में काम रहा ठप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर शुरू हुई प्रदेशव्यापी पेन-डाउन हड़ताल ने औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। तीन राजस्व अधिकारियों के निलंबन और गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को फरीदाबाद, बल्लभगढ़, बड़खल और तिगांव सहित जिले की सभी तहसीलों में कामकाज पूरी तरह ठप रहा। तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के अपने कार्यालयों में न बैठने के कारण राजस्व प्रभावित होने के साथ दूर-दराज से आए सैकड़ों लोग दिन भर धक्के खाने को मजबूर रहे।
जिले की मुख्य तहसीलों में शुक्रवार को रजिस्ट्री के लिए करीब 250 से अधिक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक थे। सुबह से ही लोग अपने गवाहों और वकीलों के साथ तहसील परिसर पहुंच गए थे लेकिन अधिकारियों के हड़ताल पर होने की सूचना मिलते ही उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। बल्लभगढ़ तहसील में अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने आए एक बुजुर्ग ने बताया कि उन्होंने बड़ी मुश्किल से समय लिया था लेकिन अब हड़ताल के कारण उनका पूरा काम लटक गया है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के साथ-साथ डीड रजिस्ट्रेशन और लीज एग्रीमेंट जैसे कार्य भी पूरी तरह बंद रहे।
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर छात्रों और युवाओं पर पड़ रहा है। वर्तमान में विभिन्न सरकारी भर्तियों और दाखिलों का दौर चल रहा है जिसके लिए डोमिसाइल, जाति और आय प्रमाण पत्र की अनिवार्य आवश्यकता है। हालांकि सरल केंद्रों पर क्लर्क स्तर पर फाइलें स्वीकार की गईं लेकिन तहसीलदार के डिजिटल सिग्नेचर के बिना एक भी सर्टिफिकेट जारी नहीं हो सका। अनुमान के मुताबिक जिले भर में 1500 से ज्यादा आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। यदि यह हड़ताल लंबी खिंची तो पेंडेंसी का यह आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है।
विज्ञापन
अगले दो दिन छुट्टी से और बढ़ेगी मुसीबत
शुक्रवार को हड़ताल के कारण काम नहीं हुआ और अब अगले दो दिन शनिवार और रविवार का सरकारी अवकाश है। ऐसे में सोमवार तक काम पूरी तरह बंद रहेगा। तहसील कार्यालयों के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों को दिन भर लोगों को यह समझाते देखा गया कि आज कोई काम नहीं होगा। वकीलों के चैंबरों में भी मायूसी छाई रही क्योंकि रजिस्ट्री न होने से उनका काम भी सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है।