फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Outcry for water, people blocked 27 feet road

Faridabad News: पानी के लिए हाहाकार, लोगों ने 27 फुट रोड किया जाम

Fri, 31 May 2024 10:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Outcry for water, people blocked 27 feet road
डेढ़ महीने से पेयजल सप्लाई प्रभावित, सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीफरीदाबाद। डेढ़ महीने से पानी की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को 27 फुट रोड को जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। लोगों ने बताया कि नगर निगम अधिकारी शिकायत के बाद समस्या के समाधान के नाम पर सुनवाई नहीं करते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रकार से टैंकर नहीं भेेजे जा रहे हैं। लोग आस-पास के हिस्सों से पानी ढ़ोकर लेकर आ रहे हैं।

पानी की समस्या को लेकर शहर के अलग-अलह हिस्सों में हाहाकार मचा हुआ है। सबसे ज्यादा बुरे हालात एनआइटी एरिया के हैं। शुक्रवार को गुस्साएं लोगों ने सुबह करीब 11 बजे डबुआ कॉलोनी 27 फुट रोड को जाम कर दिया। सुबह-सुबह जाम के कारण दैनिक यात्रियों को खासा परेशानी हुई। करीब एक घंटा तक यातायात प्रभावित रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया समस्या पांच साल से बनी हुई है, लेकिन दिन में एक बार पेयजल सप्लाई हो रही थी। पिछले डेढ़ महीने से कि 5-5 दिन में पेयजल सप्लाई होती है। गर्मी में बुरा हाल हो रहा है। आस-पास के सेक्टरों से पानी लेकर आने के लिए मजूबर हैं। टैंकरों इतने महंगे हैं कि ज्यादा खरीदने पर घर का बजट बिगड़ जाता है। कॉलोनी में लोग आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं है। प्रतिदिन 500-800 रूपये का टैंकर खरीदना लोगों के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। सैंकड़ों लोगों द्वारा सड़क जाम की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जैसे-तैसे समझाया और जाम खुलवाया।
विज्ञापन


लोगों ने अधिकारी को घेरा, एसडीओ करेंगे समस्या का समाधान
डबुआ कॉलोनी के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर नगर निगम मुख्यालय पर रोष जताया है। लगातार लोग निगम मुख्यालय पर पेयजल संकट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एनआइटी के लोग पहुंचे। लोगों का आरोप है कि पिछले करीब 5 महीने से पेयजल संकट है। शिकायत के बाद बी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे निवासियों के सब्र का बांध टूट गया। इस दौरान लोगों ने निगम अधिकारी को घेरकर पानी की समस्या के स्थाई समाधान की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों में पूर्व पार्षद भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed