फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Organization of solution camp

Faridabad News: समाधान शिविर का आयोजन

Tue, 26 May 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Organization of solution camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। डॉ. हनी बंसल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जन समस्याएं और शिकायतें सुनते समय जनहित को सर्वोपरि रखा जाए। शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोड़ने को लेकर आईं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डॉ. बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन हर सोमवार और बृहस्पतिवार सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed