{"_id":"6107e76b8ebc3e84351c0467","slug":"opportunity-for-higher-education-in-many-institutions-including-mdu-and-jc-bose-faridabad-news-noi597053744","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीयू और जेसी बोस सहित कई संस्थानों में उच्च शिक्षा का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीयू और जेसी बोस सहित कई संस्थानों में उच्च शिक्षा का मौका
विज्ञापन
फरीदाबाद। विभिन्न राज्य बोर्ड के साथ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो चुका है। ऐसे में कॉलेजों व विश्वविद्यालय (विवि) में दाखिले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। छात्र भी प्राप्तांक अनुसार कॉलेजों के प्रोफाइल का मूल्यांकन करने लगे हैं तो कॉलेज भी दाखिले की रणनीति में जुटे हुए हैं।
जिले में जेसी बोस विश्वविद्यालय सहित महर्षि दयानंद विवि से संबद्ध दस कॉलेज हैं। इसमें स्नातक से स्नातकोत्तर के विकल्प हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिले का संभावित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। संभव है कि अगस्त के मध्य में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाए। ऐसे में युवाओं को दाखिला संबंधी जानकारी के जुटाने के लिए महज एक सप्ताह का समय ही शेष है। इसके बाद दाखिले की दौड़ शुरू हो सकती है। एमडीयू हर वर्ष की तरह इस बार भी सेंट्रलाइज्ड आवेदन प्रक्रिया पर जोर देने की तैयारी में है। चूंकि इस बार 12वीं के विद्यार्थी बगैर परीक्षा टॉपर बने हैं, ऐसे में युवाओं को दाखिला देने का आधार मेरिट रहने पर कई चुनौती युवाओं को झेलनी पड़ेंगी।
जिले के सरकारी कॉलेज व सीटें
राजकीय महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद, 640 सीटें
पं. जवाहर लाल राजकीय महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद, 1600 सीटें
राजकीय महाविद्यालय, खेड़ी गुजरान, 320 सीटें
राजकीय महाविगद्यालय, तिगांव, 700 सीटें
राजकीय कन्या महाविद्यालय, बल्लभगढ़, 540 सीटें
राजकीय कन्या महाविद्याल, नचौली, 240 सीटें
राजकीय कन्या महाविद्यालय, मोहना, 260 सीटें
सरकारी सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में सीटें
डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, 1900 सीटें
केएल दयानंद महता महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद, 1190 सीटें
अग्रवाल महाविद्यालय, बल्लभगढ़, 1,980 सीटें