{"_id":"69dfe81f24de9e0a1c0bfd34","slug":"operation-smile-police-found-14-children-and-26-adults-in-the-second-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67578-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन स्माइल : दूसरे सप्ताह में 14 बच्चे व 26 वयस्कों को पुलिस ने ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन स्माइल : दूसरे सप्ताह में 14 बच्चे व 26 वयस्कों को पुलिस ने ढूंढा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ऑपरेशन स्माइल के दूसरे सप्ताह में फरीदाबाद पुलिस ने 40 गुमशुदा को तलाश कर परिजनों से मिलाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 45 बच्चों को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने 5 बच्चों को बाल मजदूरी से भी मुक्त कराया है।
1 से 30 अप्रैल 2026 तक हरियाणा पुलिस द्वारा “ ऑपरेशन स्माइल ” के नाम से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश तथा बच्चों के पुनर्वास के लिए पुलिस द्वारा लगातार बेहतरीन कार्य किये जा रहे हैं। फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत 8 से 14 अप्रैल तक कार्रवाई करते हुए 14 गुमशुदा बच्चों व 26 वयस्कों को तलाश कर उनके परिजनों से मिलवाया है। इसके साथ ही भीख मांगने वाले 45 बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत उनके पुनर्वास की प्रक्रिया सुनिश्चित की है। वहीं 5 बच्चों को बाल मजदूरी से मुक्त कराया है।