फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open counseling for B.Tech admission on 13 October

Faridabad News: बीटेक में दाखिले के लिए ओपन काउंसलिंग 13 अक्तूबर को

Thu, 05 Oct 2023 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Open counseling for B.Tech admission on 13 October
- जेसी बोस विश्वविद्यालय में बीटेक दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विभिन्न बीटेक पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए 13 अक्तूबर को एक और ओपन काउंसलिंग आयोजित करेगा, जिसके लिए पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


यह निर्णय हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस), पंचकूला द्वारा जारी निर्देश की अनुपालना में लिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ओपन काउंसलिंग बीकेट तथा बीटेक (लीट) पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही है और दाखिला रिक्त सीटों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए इच्छुक अभ्यार्थियों को 11 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ अकादमिक शाखा में आवेदन फार्म जमा करवाना होगा। अभ्यार्थियों को प्रत्येक श्रेणी (एआईसी/टीएफडब्ल्यू/ईडब्ल्यूएस/केएम) में अलग से आवेदन करना होगा। ऐसे पात्र अभ्यर्थी जो दाखिले के लिए पहले आवेदन कर चुके है, उन्हें भी ओपन काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पुन: आवेदन करना होगा। सीटों की रिक्त स्थिति, काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम एवं दिशानिर्देश विश्वविद्यालय वेबसाइट www.jcboseust.ac.in पर देखा जा सकता है। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रामाणिक जानकारी के लिए केवल विश्वविद्यालय की वेबसाइट देखें और दाखिले के संबंध में किसी भी अफवाह या फर्जी कॉल का जवाब न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed