फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Open and broken sewer lids on the road are increasing problems

Faridabad News: सड़क पर खुले व टूटे सीवर के ढक्कन बढ़ा रहे परेशानी

Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Open and broken sewer lids on the road are increasing problems
बरसात में पानी भरने के बाद लोग हो रहे हादसे का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। मानसून के आते ही लोगों की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। शहर के कई इलाकों में सड़कों पर सीवर के खुले और टूटे ढक्कन लोगों को परेशानी में डाल रहे हैं। बरसात का पानी भरने के बाद लोगों को सीवर के ढक्कन दिखाई नहीं देते। जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं।

शहर में जवाहर कॉलोनी, एनआईटी एक व दो, ओल्ड फरीदाबाद, संजय काॅलोनी, भारत व डबुआ काॅलोनी में सड़को पर सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। कई ढक्कन काफी अंदर लगे हुए हैं। जिसके कारण उनमें पानी भर जाता है और लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं लगता। जिससे लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं और उन्हें चोट लग जाती है।
विज्ञापन


डबुआ कॉलोनी में रहने वाले शिवम ने बताया कि इन गड्ढों के कारण कई बार हादसे हो जाते हैं। ऐसे में प्रशासन को भी जनता का ख्याल रखना चाहिए। कई बार गड्ढा नजर नहीं आता और हमारे वाहन गड्ढे में फंस जाता है। यह लोगों के लिए बड़ी समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजीपुर में रहने वाले सोनू कुमार ने बताया कि गाजीपुर और जवाहर कॉलोनी के निवासी खुले सीवर के होल में पत्थर और ईंट डाल कर अस्थायी सुरक्षा का जुगाड़ कर रहे हैं। लेकिन ये भी एक जोखिम भरा समाधान है। नगर निगम से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक किसी भी क्षेत्र में समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों की मांग है कि जल्द ही जगह-जगह सड़क पर टूटे सीवर के ढक्कन लगवाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed